Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज कामों में देरी और धीमी प्रगति से मानसिक दवा बढ़ेगा. किसी भी कार्य को करते समय धैर्य रखना होगा. काम के खत्म होने तक धैर्य रखें निश्चित रूप से परिणाम आपके पक्ष में होंगे. आज का दिन आपको अनुशासन और मेहनत से आगे बढ़ने का है. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज अपनी एकाग्रता से आपको कार्य करना होगा. ऑफिस में आपके धैर्य, कंसिस्टेंसी और समर्पण की वजह से आपको आपके अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा. किसी अदालत या कोर्ट कचहरी के मामले में आपको सफलता मिल सकती है. ऑफिस की राजनीति से फ्रस्ट्रेशन हो सकता है, लेकिन किसी भी प्रकार गलत भाषा का प्रयोग ना करें. व्यापार में आज प्रगति धीमी होगी, लेकिन स्थाई ग्रोथ होगी. किसी भी कार्य का शॉर्टकट नुकसानदेह होगा. किसी भी डॉक्यूमेंट को ध्यान से पढ़कर ही साइन करें.
Finance / फाइनेंस : आज आर्थिक मामलों में दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. किसी प्रोजेक्ट में फंसा पैसा आज वापस मिल सकता है. कोर्ट कचहरी के माध्यम से क्लेम किए हुए धन की प्राप्ति हो सकती है. आज खर्च की बजाय बचत योजना पर प्लानिंग होगी. अनावश्यक किसी भी इन्वेस्टमेंट में रिस्क ना लें. उधार लेनदेन करने से मामला बिगड़ सकता है. फाइनेंशियल डिसीजन जल्दबाजी में ना लें. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय सतर्कता रखें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके पार्टनर के साथ आपके रिश्ते बहुत मजबूत होंगे, लेकिन आप इनको शो ऑफ नहीं कर पाएंगे. किसी मेच्योर व्यक्ति की तरफ आपका आकर्षण महज एक संयोग नहीं है. आपके जीवन साथी को आपकी आवश्यकता है. वर्कलोड मैनेजमेंट करके पार्टनर को समय दें. कम्युनिकेशन गैप की वजह से आपके रिश्तो में दरार हो सकती है. परिवार में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. माता-पिता को आज आपके सपोर्ट की आवश्यकता. पिता की सेहत आपको मानसिक दिक्कत दे सकती है. जॉइंट पेन और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : काला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं