विज्ञापन

मूलांक 6 राशिफल : आज टीम के साथ मिलकर कार्य करने से होगा लाभ, घर में इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो सकता है खर्च!

आज के दिन का अंक है 7 है, जो शुक्र के साथ केतु की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगा. आपका मन आज भावुक रह सकता है. आज समाज या लोगों के बीच थोड़ा असहज रह सकते हैं. आईए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 6 राशिफल : आज टीम के साथ मिलकर कार्य करने से होगा लाभ, घर में इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो सकता है खर्च!

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. आज आपका मन कंफर्ट की तरफ आकर्षित होगा. आपकी जिम्मेदारियां में बढ़ोतरी होगी. लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे. कार्य की अधिकता से मानसिक दबाव बढ़ेगा. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी और फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. टीम के साथ मिलकर कार्य करने से आज सफलता हासिल होगी. कस्टमर रिलेशन काफी स्ट्रांग होंगे. किसी के इन्फ्लुएंस में आकर बिजनेस डिसीजन नहीं लेना है. ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. व्यवसाय में आज आपको डिप्लोमेटिक तरीके से ग्राहकों के साथ व्यवहार करना होगा. कम्युनिकेशन टोन मीठी रखकर आप लाभ ले सकेंगे.

Finance / फाइनेंस: फाइनेंशली आज का दिन काफी बैलेंस रहेगा. आज आपकी आमदनी बेहतर रहेगी. एक साथ कई जगह से धन लाभ होने की संभावना है. घर में लग्जरी आइटम, कंफर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित खर्च बढ़ सकता है. यदि आप कोई इंवेस्टमेंट करने का प्लान कर रहे हैं तो उसके लिए समय अभी बेहतर नहीं है. आज बचत और आमदनी के बीच संतुलन बनाना बेहतर होगा.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. आज किसी प्रतिभावान व्यक्ति से आपकी मुलाकात और उसके प्रति आकर्षण बढ़ सकता है. आपके संबंध आपकी बातचीत से बेहतर बनेंगे. दांपत्य जीवन में सुखद पल व्यतीत होंगे. आज आपका नेचर, आपके द्वारा की गई केयर पार्टनर को महसूस होगी. आज पार्टनर को लेकर कहीं आउटिंग पर जाएं.अचानक कोई रोमांटिक ट्रिप प्लान करके सरप्राइज दें. अति महत्वपूर्ण आकांक्षा और मूड स्विंग्स की समस्या संबंधों में तनाव बढ़ा सकती है.  डायबिटीज की समस्या आपको परेशान कर सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 2

Lucky Color / शुभ रंग : फिरोजी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com