Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है. आज आपकी बुद्धि और व्यापार करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा. आपके मन में शानदार आईडिया आएंगे. एक साथ कई काम को करने से आपका फोकस डगमगा सकता है.आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : सेल्स फॉर मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार परिणाम देने वाला रहेगा. आज नए लोगों के साथ आपके व्यावसायिक संबंध आपको भविष्य में बड़ा लाभ दे सकते हैं. नई जॉब के लिए इंटरव्यू में सफलता मिलेगी. किसी नए प्रोजेक्ट के प्रेजेंटेशन में आप सफल होंगे. एक साथ कई काम अथवा जल्दबाजी से दिक्कत आ सकती है. किसी भी डील का डॉक्यूमेंटेशन प्रॉपर करें. आज आपकी वजह से कई छोटी-छोटी डील फाइनल हो सकती है.
Finance / फाइनेंस: कई छोटी-छोटी डील से आज आपको आर्थिक मजबूती प्राप्त होगी. कई जगह से आज आपके पास पैसा आने का प्रबल योग बन रहा है. आपके बोलने की कला से प्रभावित होकर आपको लाभ भी अवसर प्राप्त होंगे. अनावश्यक खरीदारी और बिना जानकारी के किसी स्कीम में इन्वेस्टमेंट करना लाभदायक नहीं है. जानकार लोगों के साथ लेनदेन करते समय सतर्कता रखें. बिना प्लानिंग और स्ट्रेटजी के इन्वेस्टमेंट करना हितकर नहीं होगा. किसी वाहन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की खराबी की वजह से आज आपका धन खर्च हो सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके अंदर एनर्जी काफी फ्लर्टी और चार्मिंग रहेगी. जीवनसाथी के साथ या प्रेम संबंधों में किसी रोमांटिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा. आज आपके बीच बातचीत काफी मजाकिया अंदाज में होगी. सिंगल लोगों के जीवन में अचानक किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है. प्यार में जल्दबाजी में आकर कोई कमिटमेंट ना करें. घर में छोटे-मोटे विवाद संभव है. तनाव की स्थिति में रिएक्ट ना करें. ओवर थिंकिंग की वजह से मानसिक थकान हो सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का हरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं