Personality Number 4 / मूलांक 4 : जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को होता है उन जातकों जातकों का मूलांक 4 होता है. आज का दिन आपके लिए अनप्रिडिक्टेबल रह सकता है. आज आपकी सोच कुछ अलग हटके काम करने वाली होगी. धैर्य और अनुशासन के साथ आप आज उन्नति प्राप्त करेंगे. आइए जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज आपके सोने की क्षमता और कार्यप्रणाली सबसे अलग होगी. अचानक कार्यक्षेत्र में बदलाव या नौकरी में परिवर्तन भी हो सकता है. तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. आपके दिमाग में नए-नए आइडिया आपको फ्यूचर में लाभान्वित करेंगे. अचानक आपके सामने विशेष परिस्थितियों में लाभ के अवसर आएंगे. ऑफिस की अंदरूनी राजनीति से दूर रहे. अपने सीक्रेट किसी के साथ शेयर ना करें. किसी भी प्रकार का डिसीजन जल्दबाजी और उलझन में ना लें. आज कार्य की शुरुआत में बार-बार रुकावट आ सकती है लेकिन दिन के अंत तक चीज सामान्य और बेहतर होंगी.
Finance / फाइनेंस: आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. अचानक घर खर्च सामने आ सकता है. बच्चों की पढ़ाई के ऊपर आज बड़ा धन इन्वेस्ट करना पड़ सकता है. किसी भी प्रकार के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में सतर्क रहना बेहतर होगा. आज पैसा रुक रुक कर आएगा. पार्ट टाइम बिजनेस से इनकम हो सकती है. शेयर बाजार आदि में इन्वेस्टमेंट रिस्की रहेगा. बचत के लिए आज प्लानिंग करना बेहतर होगा. किसी भी लेनदेन के लिए नियम ब शर्तें ध्यानपूर्वक पढ़ें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज कम्युनिकेशन गैप की वजह से आपके बीच मिसअंडरस्टैंडिंग बढ़ सकती है, जिससे आपको काफी इमोशनल फील होगा. पार्टनर से बातचीत करते समय अपनी भाषा पर संयम रखें अन्यथा विवाद हो सकता है. अपनी बात को स्पष्ट शब्दों में कहें और पार्टनर को बेहतर तरीके से सुने और समझे. आज आपका किसी व्यक्ति के प्रति रहस्यमय तरीके से आकर्षण बढ़ सकता है. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. किसी सदस्य की स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है. सिर में दर्द, भारीपन और नींद में डिस्टरबेंस हो सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 7
Lucky Color / शुभ रंग : गोल्डन.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं