Personality Number 3 / मूलांक 3 : जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है. आज आपकी बात करने की क्षमता और कॉन्फिडेंस में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी. समाज में आपका प्रभाव और इमेज काफी मजबूत होगी. आपका दिमाग काफी तेज चलेगा. आइए जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज का दिन करियर और व्यापार के लिहाज से काफी प्रगतिदायक है. आज आपके करियर में कोई बहुत बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है, जो आपके जीवन की दिशा बदल देगा. आज आप अपने प्रेजेंटेशन से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे. कोई रुका हुआ कार्य आज फिर से सक्रियता में दिख सकता है. किसी भी डील को करते समय रॉंग कमिटमेंट ना करें. अतिआत्मविश्वास की वजह से आपके काम बिगड़ सकते हैं. आज किया गया प्लान आपको फ्यूचर में बड़ी ग्रोथ दे सकता है.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत शानदार रहेगी. बिजनेस में नई क्लाइंट्स आपसे जुड़ सकते हैं. ऑनलाइन काम, सोशल मीडिया, शेयर बाजार, ट्रेडिंग आदि से आपको आज लाभ प्राप्त हो सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपके परिवार अथवा मित्रों से सहयोग मिल सकता है. सामाजिक दिखावे अथवा अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचना होगा. फालतू इंप्रेशन के लिए खर्च न करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपसे प्रभावित होकर लोग स्वतः आपकी तरफ आकर्षित होंगे. आपका ज्ञान तथा बात करने की कला लोगों को आकर्षित करेगी. जीवनसाथी के साथ भविष्य से संबंधित योजनाएं तैयार करने में समय व्यतीत होगा. एक दूसरे के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. सोशल मीडिया पर किसी आकर्षक व्यक्तित्व से आपके संबंध स्थापित हो सकते हैं. नए संबंधों में आज फ्लर्ट करने से बचें. परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है. एसिडिटी और लीवर से रिलेटेड समस्या आपको परेशान कर सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं