विज्ञापन

मूलांक 9 राशिफल : बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का मिल सकता है मौका, गुस्से पर करना होगा काबू!

आज के दिन का अंक है 2 है, जो चंद्र के साथ मंगल की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगी. आज आपका नेचर काफी सेंसिटिव और प्रोटेक्टिव रहेगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 9 राशिफल : बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का मिल सकता है मौका, गुस्से पर करना होगा काबू!

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपकी इच्छा शक्ति में बहुत वृद्धि होगी. किसी भी बड़े से बड़े काम में आज आप बिल्कुल भी नहीं कतराएंगे. आज के दिन आपको अपने इमोशन और गुस्से पर काबू रखना है. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज अचानक मिलने वाले अवसरों पर आपको तुरंत एक्शन लेने की आवश्यकता है. आज के दिन आपके पूरे साहस के साथ निर्णय लेने होंगे. अचानक आपको आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में लीड करने का मौका दिया जा सकता है. किसी भी कंपटीशन में आज जीत आपकी होगी. स्पोर्ट्स एक्टिविटी में आज प्रोग्रेस शानदार होगी. आज लोग आपकी एनर्जी से प्रेरणा लेंगे. पब्लिकली आपकी इमेज काफी बेहतर होगी. गुस्सा एवं कठोर शब्दों के प्रयोग से आज आपको बचना होगा.

Finance / फाइनेंस: अचानक आपको कोई बड़ी फाइनेंशियल अपॉर्चुनिटी मिल सकती है. आज की गई मेहनत का फल आपको आज ही प्राप्त होगा. किसी प्रतिद्वंद्वी से जीत में आपको रिवॉर्ड मिल सकता है. जल्दबाजी में किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करना लाभदायक नहीं होगा. गुस्से में आकर अनावश्यक खर्च ना करें. आज के दिन स्मार्ट प्लानिंग, एक्शन और साहस दिखाना होगा.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आपका किसी के साथ बहुत मजबूत आकर्षक हो सकता है. इस नई कनेक्शन में आपको एक दूसरे के साथ भावुक संबंध महसूस हो सकते हैं. यह अटैचमेंट काफी डीप जा सकता है. संबंधों में आज ईगो और एटीट्यूड बीच में आ सकता है. पार्टनर आपके साथ रोमांटिक पल बिताना चाहता है. दांपत्य जीवन में परिवार और जीवनसाथी की सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना डेवलप होगी. ब्लड प्रेशर और हेडक संबंधी समस्या आपको परेशान कर सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 1

Lucky Color / शुभ रंग : महरून.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com