विज्ञापन

मूलांक 8 राशिफल : प्रॉपर्टी और कंस्ट्रक्शन से जुड़े व्यवसाय से होगा धनलाभ, पार्टनर के साथ रोमांस में आएगी कमी!

आज के दिन का अंक है 2 है, जो शनि के साथ चंद्र की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगी. आज आपके मन में गंभीर विचार आएंगे साथ ही मन बहुत भारी रहेगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 8 राशिफल : प्रॉपर्टी और कंस्ट्रक्शन से जुड़े व्यवसाय से होगा धनलाभ, पार्टनर के साथ रोमांस में आएगी कमी!

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज आप बाहर से कठोर लेकिन मन से काफी सेंसिटिव होंगे. आज आपके काम बार-बार रुकावट के साथ धीमी प्रगति करेंगे. आज का दिन आपको अनुशासन और समय के हिसाब से काम करने का तरीका सीखने का है. आज आप पर जिम्मेदारियों का प्रेशर बढ़ सकता है. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज का दिन निरंतर कार्य और स्लो प्रोग्रेस का है. ऑफिस में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है. आपके अधिकारी आपके काम की निगरानी कर सकते हैं. अथॉरिटी या लीगल मैटर्स में फंसे हुए काम आज बन सकते हैं. कंस्ट्रक्शन, प्रॉपर्टी और टेक्निकल फील्ड से जुड़े व्यवसाय में आज कामयाबी हासिल होगी. आज आपका ध्यान छोटे लाभ की जगह लंबे और स्थाई लाभ पर होना चाहिए. अपने काम में किसी व्यक्ति को जिम्मेदारी के तौर पर शामिल न करें. काम में विलंब होने से थोड़ा तनाव हो सकता है.

Finance / फाइनेंस: आज व्यक्ति प्रगति थोड़ी धीमी लेकिन स्थाई है. आपको लगातार प्रयास करते रहना होगा. किसी विवाद में रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए प्लान करें, इसके लिए आज का दिन अच्छा है. पारिवारिक जिम्मेदारियां अचानक खर्च बढ़ सकता है. घर में आवश्यक चीजों की खरीदारी की जा सकती है. बजट के मामले में अनुशासन बनाकर चलें. आज के दिन प्रगति लंबे समय तक आपको लाभान्वित करेगी.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : पुराने संबंधों की यादें आज आपको मानसिक रूप से तनाव दे सकती हैं. किसी बड़े व्यक्ति की तरफ आपका आकर्षण बढ़ सकता है. किसी से बातचीत करने में आपकी झिझक बढ़ेगी. आपका जीवनसाथी आज आपसे समय की मांग कर सकता है. काम के प्रेशर की वजह से मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है. पार्टनर की बात को दिल पर ना लें. अतिरिक्त दबाव की वजह से वैवाहिक जीवन में रोमांस की कमी महसूस होगी. ओवरथिंकिंग  बढ़ सकती है. जॉइंट पेन की समस्या आपको परेशान कर सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 4

Lucky Color / शुभ रंग : आसमानी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com