Personality Number 4 / मूलांक 4 : जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को होता है उन जातकों जातकों का मूलांक 4 होता है. आज आपकी मानसिक स्थिति को लोग अच्छे से नहीं समझ पाएंगे. आप आज काफी फ्रस्ट्रेटेड रहेंगे. आपके इमोशंस आपके कंट्रोल से बाहर हो सकते हैं. आपके सामने लोगों की सच्चाइयां आ सकती है. आज आप किसी भी समस्या का समाधान आसानी से कर देंगे. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : ऑफिस में अचानक आपके ऊपर काम का प्रेशर बढ़ सकता है. आपके उच्च अधिकारी आपको प्रेशर में लेने का प्रयास कर सकते हैं. ऑफिस के अंदर राजनीति आपको मानसिक रूप से दबाव में ले सकती है. आज आप मिसअंडरस्टैंडिंग की वजह से भी परेशान हो सकते हैं. आज का दिन टोटल अनप्रिडिक्टेबल है. टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज लाभ की स्थिति बन सकती है. आज एक्शन लेने की बजाय प्लानिंग पर ज्यादा फोकस करें. आज किसी पर भी जल्दी विश्वास ना करें. भावुकता में कोई निर्णय ना लें.
Finance / फाइनेंस: और अचानक आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है. उस पैसे को बचत या इन्वेस्टमेंट को लेकर आप ज्यादा सोच विचार कर सकते हैं. काफी समय से पेंडिंग कोई काम कंप्लीट होने से आपको लाभ होगा. आज कुछ गुप्त धन भी आपके पास आ सकता है. पारिवारिक जिम्मेदारी और बाहन आदि की मेंटेनेंस में भी आपका पैसा खर्च हो सकता है. शेयर बाजार और ट्रेडिंग से आपको लाभ हो सकता है, लेकिन बहुत ज्यादा रिस्की इन्वेस्टमेंट आपको नुकसान में डाल सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका आकर्षण किसी अंजान व्यक्ति की तरफ हो सकता है. पुराने ठंडे पड़े संबंधों में फिर से बातचीत शुरू हो सकती है. किसी पुराने साथी की यादें आपके मन में फिर से पनपने लगेंगी. कम्युनिकेशन गैप मिसअंडरस्टैंडिंग की वजह बन सकता है.आज मूड स्विंग्स की बड़ी समस्या सामने आ सकती है. जीवनसाथी के साथ इमोशनल अट्रैक्शन बढ़ सकता है. अकेलेपन की समस्या आज आपको ओवर थिंकिंग की ओर लेकर जाएगी. शरीर में दर्द और ब्लड प्रेशर की समस्या आपको दिक्कत दे सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 8
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का नीला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं