Aaj ka Mulank 5 Ank Jyotish 17 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 5, 14, 23 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 5 होता है. अंक 5 बुध देव के अंतर्गत आता है और आज के दिन का अंक 4 राहु मिलकर व्यक्ति को आज दिन भर खुशियां और कामयाबी देंगे. आज निवेश से लाभ और सम्बन्धों में मिठास का दिन है. आइये जानते हैं कि मूलांक 5 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 17 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 5 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.
करियर : आपकी बातचीत के तरीके और टैलेंट से आपको कोई नई जिम्मेदारी मिलने का योग बन रहा है. अचानक से आपको लीड करने का अवसर प्राप्त हो सकता है. यदि आप जॉब चेंज करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है. आज आप अपने प्रयासों से संभावनाओं को परिणाम में बदल सकते हैं.
फाइनेंस : आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी. अचानक से धन लाभ होगा. पूर्व में दिया गया पैसा या किसी काम में रुका हुआ धन आज आपको मिलने के योग बन रहे हैं. यदि आप निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल है. निवेश करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : जीवनसाथी के साथ अच्छा रिश्ता स्थापित होगा. घर में सुख शांति और उत्साह का वातावरण बना रहेगा. प्रेम संबंधों में आज शानदार समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. किसी नए मित्र से अच्छी बातचीत बन सकती है. मित्रों और पारिवारिक जनों के साथ आज पिकनिक पर या घूमने जाने का मौका मिल सकता है.
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का हरा.
ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं