विज्ञापन

मंगल का जोश और राहु की रफ्तार, आज मूलांक 9 वालों की लगेगी लॉटरी, हर तरफ मचेगा शोर!

आज का दिन आपके लिए 'सुपर संडे' जैसा अहसास लेकर आएगा (भले ही शुक्रवार हो). सेनापति 'मंगल' की ताकत और 'राहु' की चतुराई मिलकर आपको वो उपलब्धियां दिलाएंगी, जिसका आपको बेसब्री से इंतजार था. क्या आज आपकी जेब नोटों से भरने वाली है? या फिर किसी खास से मुलाकात दिल की धड़कन बढ़ाएगी? इस रोमांचक भविष्यवाणी को मिस न करें.

मंगल का जोश और राहु की रफ्तार, आज मूलांक 9 वालों की लगेगी लॉटरी, हर तरफ मचेगा शोर!
Mulank 9: मूलांक 9 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 17 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 9 Ank Jyotish 17 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 9, 18, 27 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 9 होता है. अंक 9 भूमिपुत्र मंगल देव के अंतर्गत आता है और आज के दिन का अंक 4 राहु मिलकर व्यक्ति को ऊर्जावान, मेहनती बनाएगा. आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहने वाला है. आइये जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 17 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 8 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

करियर : आज आप अत्यंत ऊर्जा और जोश के साथ काफी मेहनत करेंगे. मेहनत की प्रतिफल में आज आपकी योजनाएं कामयाब होगी. ऑफिस के अंदर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. आपकी बाकपटुता और कार्यशैली से प्रभावित होकर आज आपको पूर्ण सम्मान मिलेगा. आज लोग आपसे बात करते वक्त खासे प्रभावित होंगे.

फाइनेंस : मूलांक 9 के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से काफी मजबूत रहने वाला है. आज आपके उधार दिए गए पैसे वापस मिलने की पूरी संभावना है. यदि आप किसी बड़ी योजना में निवेश करना चाहते हैं, उसके लिए समय एकदम आपके पक्ष में है. अचानक से बड़े धन लाभ का योग भी बन रहा है.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज आपके वैवाहिक जीवन में काफी उत्साह और रोमांस भरा रहेगा. जीवन साथी को लेकर आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा. आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात संभव है, जो आपके मन और दिल पर गहरी छाप छोड़ दे. प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है.

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : केसरिया.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com