विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: आत्मअवलोकन की आवश्यकता, दृष्टिकोण में बदलाव, अप्रसन्नतादायक स्थितियों को स्वीकारना

Libra Tarot Card Horoscope Today 04 May: The Hanged Man आत्मावलोकन कर स्थितियों में सुधार, किसी अनुभवी की सलाह, व्यर्थ के रिश्तों से दूरी की ऊर्जा लेकर आ रहा है. आइए जानते हैं, तुला राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Libra Tarot Card Rashifal: आत्मअवलोकन की आवश्यकता, दृष्टिकोण में बदलाव, अप्रसन्नतादायक स्थितियों को स्वीकारना

Libra Tarot Card Horoscope Today 04 May Tula Tarot Card Rashifal: जीवन को लेकर उदार दृष्टिकोण रखे।अपने हालातों से दुःखी होने और उसको लेकर शिकायत करने से कुछ हासिल नहीं होगा. इस समय जीवन में सकारात्मक बदलाव और संतुलन लाएं. निराशावादी सोच से दूर हो. ऐसे लोगों को मित्र न बनाएं, जिनकी सोच नकारात्मक और अंधविश्वासी हो. कुछ असफलताओं के चलते आत्मावलोकन करना बेहतर होगा. इस समय अपने भीतर झांकने की जरूरत महसूस कर रहे है. कुछ पुरानी बातों को लेकर पछतावा हो सकता है.

कार्य क्षेत्र में गलतियों का दोहराव न करें. वे रिश्ते जिनके साथ खुशी और सुरक्षा महसूस नहीं करते. उनसे दूरी बना सकते है. इस समय कुछ ऐसी चीजों को भी स्वीकार करना पड़ सकता है, जो अप्रसन्नतादायक हो. कुछ निर्णय लेते समय परिवार के हित में समझौते करने पड़ सकते है. कुछ बातें जो आज तक किसी के साथ साझा नहीं की हैं...उन्हें लोगों के सामने ला सकते हैं. आवश्यकता पड़ने पर किसी साधु, संत या बुजुर्ग व्यक्ति से उचित मार्गदर्शन ले सकते हैं. साझेदारी के नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है. इससे आगे अच्छा लाभ प्राप्त होगा.

यदि आप किसी का सहयोग लेते है, तो इसके बदले में जरूरत पड़ने पर आपको भी दूसरों की मदद करनी पड़ सकती है. जीवन आपके समक्ष को चुनौतियां प्रस्तुत कर सकता हैं. इन चुनौतियां का सामना डटकर करें. आने वाले भविष्य के लिए खुद को मजबूत और दृढ़ बना कर रखे हैं. किसी भी गलती या कमी को सामने न आने दें. ये आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकती हैं.

स्वास्थ्य :जरूरत से ज्यादा मीठा ना खाएं. थोड़ा व्यायाम या फिर सुबह की सैर को नियमित रूप से करना  स्वास्थ्य बनाए रखेगा.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति ठीक है. इस समय आर्थिक लाभ की नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं.

रिश्ते: जल्द ही माता से कोई अच्छा उपहार मिल सकता है. बीती जिंदगी की कोई  बात जीवनसाथी को परेशान कर सकता है.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Libra Rashifal 04 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Libra, Tarot Card Daily Horoscope Tula, Aaj Ka Rashifal, 04 May Rashifal, 04 May Horoscope, आज का राशिफल 04 मई का राशिफल, Libra Tarot Card Horoscope Today 04 May 2026, Tula Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com