विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: रूठे रिश्तों में सुधार, मनचाहे संस्थान में नौकरी, रुकी हुई पदोन्नति मिलने की संभावना

Leo Tarot Card Horoscope Today 02 May 2026: Ace of cups की ऊर्जा सकारात्मक बदलाव, नई नौकरी की प्राप्ति, रिश्तों में सुधार और पदोन्नति प्राप्ति की सूचना लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, सिंह राशि वाले जातकों के जीवन में आ रहे बदलाव, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में।

Leo Tarot Card Rashifal: रूठे रिश्तों में सुधार, मनचाहे संस्थान में नौकरी, रुकी हुई पदोन्नति मिलने की संभावना

Leo Tarot Card Horoscope Today 02 May, Singh Tarot Card Rashifal: रूठे हुए रिश्तों को सुधारने की पहल कर सकते है, जो लोग काफी समय से नाराज चले आ रहे हैं, उन्हें मनाने की कोशिश सफल हो सकती है. नई नौकरी की प्राप्ति मनचाहे संस्थान में होने से राहत महसूस कर सकते है. अनावश्यक जोखिम लेने से बचे, खासतौर पर वाहन की गति पर नियंत्रण बनाए रखें.

जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे.लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. यदि कोई सरकारी समय लंबे समय से किसी उच्च अधिकारी के रूखे रवैए के कारण अटका हुआ है, तो वह भी जल्द ही पूरा होते हुए नजर आएगा. इस समय थोड़ा धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा. पुरानी गलती को दोहराने से बचें. ऐसा कोई वादा किसी से ना करें, जिसे पूरा करना मुश्किल हो...उससे आपकी साख बिगड़ सकती है.

परिवार के सदस्यों की मदद करने के लिए खाली समय का प्रयोग करें. किसी नए रिश्ते की शुरुआत भी जल्द ही होती नजर आएगी. लंबे समय से रुकी हुई पदोन्नति मिलने की संभावना बढ़ सकती है. अविवाहित लोगों को जल्द ही अच्छे जीवन साथी की प्राप्ति हो सकती है. यदि कोई व्यक्ति ऐसी कोई बात कर रहा है, जो बुरी लग लग सकती है, तो ऐसी स्थिति में बहस की जगह चुप रहना बेहतर रहेग.

स्वास्थ्य: जीवनसाथी की बिगड़ती तबीयत चिंतित कर सकती है. इस समय स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें.

आर्थिक स्थिति: साझेदार के साथ आर्थिक लाभ को लेकर विवाद हो सकता है. इस समय धन सम्बन्धी सभी हिसाब किताब स्वयं करें. 

रिश्ते: यदि किसी नए व्यक्ति से मुलाकात सकारात्मक न लगे, तो उससे दूर रहना बेहतर होगा.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Leo Rashifal 02 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Leo, Tarot Card Daily Horoscope Singh, Aaj Ka Rashifal, 02 May Rashifal, 02 May Horoscope, आज का राशिफल 02 मई का राशिफल, Leo Tarot Card Horoscope Today 02 May 2026, Singh Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com