Gemini Tarot Horoscope Today, Mithun Tarot Card Rashifal: टैरो कार्ड 'Page of swords' यह इशारा करता है कि कोई पुराना कानूनी मामला सुलझ सकता है. बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखें. गुस्सा करना किसी बात का समाधान नहीं है. भाषा पर नियंत्रण रखें. अभद्र भाषा का प्रयोग बातचीत में न करें. पूर्ण विश्वास और आस्था से किए कार्य अच्छी सफलता की प्राप्त करते है. विचारों में संतुलन लाएं.
अर्जित ज्ञान को वर्तमान जीवन में उपयोग कर सही मार्ग चुने. चुनौतियों से हार न माने. आत्मविश्वास और मनोबल को बनाए रखें. महत्वपूर्ण फैसलों पर दृढ़ता से विचार करें. जल्दबाजी में किसी निर्णय पर न पहुंचे. ऐसे लोगों से सावधान रहें, जो अपने फायदे के लिए किसी को भी नुकसान पहुंचा सकते हो. विचारों में सकारात्मकता लाने की कोशिश करें. किसी भी समझौते या अनुबंध पर गंभीरता से अध्ययन करें. किसी भी कागजात पर,चाहे वो व्यक्तिगत हो या व्यावसायिक,बिना पढ़े और समझे हस्ताक्षर न करें. किसी युवा व्यक्ति से मुलाकात छलावा हो सकती हैं. नए प्रेम संबंध की शुरुआत में थोड़ा सजग रहें. किसी स्थिति में गलत बात की सहमति न दें. लोगों की बातों में आकर धन का प्रदर्शन न करें. समय के अनुसार चलने का प्रयास करें. लोगों के हावभाव समझें.
स्वास्थ्य: कार्य की अधिकता और मानसिक तनाव बीमार कर सकता है. दिनचर्या में नियमितता लाएं.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक लाभ के कार्यों में सफलता मिल सकती है. व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें.
रिश्ते: रिश्तों में जबरदस्ती न करें. दवाब डालकर किसी भी कार्य को न कराएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं