विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: पैसों को लेकर रिश्तों में तनाव, विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय

Gemini Tarot Card Horoscope Today 05 May: Nine of pentacles की ऊर्जा प्रिय के साथ रिश्ते में तनाव, विवाह के लिए दवाब और धन कमाने के नए अवसरों की प्राप्ति के लिए कोशिश को दर्शा सकती है. मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: पैसों को लेकर रिश्तों में तनाव, विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय

Gemini Tarot Card Horoscope Today 05 May Mithun Tarot Card Rashifal: विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें. किसी भी तरह की बहस से दूर रखें. ये मन में भटकाव की स्थिति निर्मित कर सकती है. कुछ तनाव रिश्ते में आ सकता है. ये तनाव पैसों के लेनदेन को लेकर हो सकता है. बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने का प्रयास किया जा सकता है. किसी बड़ी परियोजना में सहायक का पद प्राप्त हो सकता है. कार्य की अधिकता से असंतुष्ट हो सकते है.

अतीत की कोई दु:खद घटना की यादें परेशान कर सकती है. इस समय आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर करने के लिए धन कमाने के नए अवसर प्राप्त करने की कोशिश कर सकते हैं. संतान के साथ उच्च शिक्षा पर बात कर सकते है. परिवार में विवाह को लेकर दवाब बढ़ सकता है. परिवार के बुजुर्ग लोगों के साथ कहीं भ्रमण की तैयारी करेंगे. सामने वाले की सलाह परेशानियों से बाहर निकलने का रास्ता दिखा सकती है.

प्रिय के साथ रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. भाग्य के भरोसे ना रहे. अपने कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. सब कुछ प्राप्त होने के बाद भी कमी लग रही है. किसी की गलत बात का समर्थन न करें. किसी के झूठ में साथ न दे. अपनी आमदनी और खर्चे में संतुलन बनाएं. इस बात का ध्यान रखें कि, आपके कार्यों से कोई दुःखी न हो. लापरवाही से कार्यों को पूरा न करें. जल्दबाजी में दुर्घटना हो सकती है.

स्वास्थ्य: दिनचर्या को नियमित करें. खानपान में परहेज करें।व्यायाम जरूरी है.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक लाभ के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आमदनी से कम खर्च करें.

रिश्ते: मित्र के विवाह में किसी व्यक्ति से अच्छा खासा विवाद हो सकता है.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal Aaj, MithunTarot Card Rashifal, Gemini Rashifal 05 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Gemini, Tarot Card Daily Horoscope Mithun, Aaj Ka Rashifal, 05 May Rashifal, 05 May Horoscope, आज का राशिफल 05 मई का राशिफल, Gemini Tarot Card Horoscope Today 05 May 2026, Mithun Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com