विज्ञापन

Capricorn Tarot Horoscope Today, Makar Tarot Card Rashifal: बदलाव के संकेत, लेकिन धैर्य और समझदारी से ही मिलेगा लाभ

Capricorn Tarot Horoscope Today: कार्य क्षेत्र में जल्दबाजी में कार्य करने से गलत होने की संभावना बढ़ सकती है. थोड़ा धैर्य और समझदारी से कार्य करें. यहां पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन-

Capricorn Tarot Horoscope Today, Makar Tarot Card Rashifal: बदलाव के संकेत, लेकिन धैर्य और समझदारी से ही मिलेगा लाभ
Capricorn Tarot Horoscope Today: मकर राशिफल, 26 अप्रैल 2026

Capricorn Tarot Horoscope Today, 26 April 2026: टैरो कार्ड 'Three of wands' यह इशारा करता है कि कुछ नए बदलाव जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं. इस समय किसी नए व्यवसाय को शुरू करना आसान नजर नहीं आएगा. शेयर बाजार से जुड़े लोग किसी आर्थिक सलाहकार की मदद ले सकते हैं. लंबी अवधि की योजनाएं पूरी हो सकती हैं.

कार्य क्षेत्र में जल्दबाजी में कार्य करने से गलत होने की संभावना बढ़ सकती है. थोड़ा धैर्य और समझदारी से कार्य करें. संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें, उसके साथ समय बिताएं. भविष्य की योजनाओं को उसके साथ साझा कर सकते हैं. जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला थोड़ी चिंता बढ़ा सकता है. नौकरी के साथ व्यवसाय करने की योजना पर मित्रों के साथ विचार कर सकते हैं. कार्य से संबंधित किसी समस्या के समाधान के लिए किसी सरकारी अधिकारी से मुलाकात कर सकते हैं.

परिवार में चल रही कलहपूर्ण स्थिति को ठीक करने के लिए बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं. व्यस्तता के कारण जरूरी कार्यों को टाल सकते हैं. समय का सदुपयोग करें. परिवार के हित में निर्णय लें. बाहरी लोगों की बातों में न आएं. किसी के साथ बेवजह रिश्ते न बिगड़े.

स्वास्थ्य: एलर्जी और संक्रमण जैसी परेशानी हो सकती है. धूप और धूल से बचाव करें. इलाज को लेकर लापरवाही न करें.

आर्थिक स्थिति: ऐसे स्थितियों से बचें, जहां धन की हानि होने की संभावना हो.

रिश्ते: परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें. उनकी बातों का अनादर न करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com