विज्ञापन

Cancer Tarot Horoscope Today, 02 May 2026: नए व्यवसाय की शुरुआत पर विचार, भाषा पर नियंत्रण

CancerTarot Card Horoscope Today 02 May 2026: Three of wands की ऊर्जा नए कार्य को शुरू करने पर विचार, जमीन जायदाद के मामले में चिंता.

Cancer Tarot Horoscope Today, 02 May 2026: नए व्यवसाय की शुरुआत पर विचार, भाषा पर नियंत्रण
Cancer Tarot Horoscope Today: कर्क राशिफल 2 मई

Cancer Tarot Card Horoscope Today 02 May, Kark Rashifal: इस समय किसी नए व्यवसाय को शुरू करना आसान नजर नहीं आ रहा है. शेयर बाजार से जुड़े लोगों को बिना विशेषज्ञ की सलाह के आगे बढ़ने से पूर्व सोचना चाहिए. लंबी अवधि की योजनाएं पूरी हो सकती है. कार्य क्षेत्र में जल्दबाजी से कार्य गलत होने की संभावना बढ़ सकती है. थोड़ा धैर्य और समझदारी से कार्य करें. जरूरी कागजातों को व्यवस्थित रखें. पुराने कार्यों को पूरा करना प्राथमिकता से रखें.

संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें. उसके साथ समय बिताए. भविष्य की योजनाओं को उसके साथ साझा कर सकते है. जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला थोड़ी चिंता बढ़ा सकता है. नौकरी के साथ व्यवसाय करने की योजना पर मित्रों के साथ विचार कर सकते है. कार्य से संबंधित किसी समस्या के समाधान के लिए किसी सरकारी अधिकारी से मुलाकात करना पड़ सकती है.

परिवार में चल रही कलहपूर्ण स्थिति को ठीक करने के लिए बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह ले सकते है. व्यस्तता के कारण जरूरी कार्यों को टाल सकते हैं. समय का सदुपयोग करें. परिवार के हित में निर्णय लें. बाहरी लोगों की बातों में न आएं. किसी के साथ बेवजह रिश्ते न बिगड़े. बात-बात पर गुस्सा करना और अपशब्दों का प्रयोग सामने वाले को नाराज कर सकता है. भाषा पर नियंत्रण रखें. कुछ नए अवसर जल्द ही सामने आ सकते है.विदेश से मित्र के आने की सूचना हर्षित कर सकती है.

स्वास्थ्य: खानपान में पौष्टिकता लाएं. बाहर के खानपान को सीमित करें.

आर्थिक स्थिति: ऐसे स्थितियों से बचें।जहां धन की हानि होने की संभावना हो.

रिश्ते: परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें. उनकी बातों का अनादर न करें.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancer Aaj Ka Rashifal, Kark Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Cancer Rashifal 02 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Cancer, Tarot Card Daily Horoscope Kark, Aaj Ka Rashifal, 02 May Rashifal, 02 May Horoscope, आज का राशिफल 02मई का राशिफल, Cancer Tarot Card Horoscope Today 02May 2026, Kark Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com