Aries horoscope 29 May 2026 mesh rashi: आप अपने व्यक्तिगत विचारों और दूसरों की अपेक्षाओं के बीच सामंजस्य बनाने का प्रयास करेंगे. कार्यक्षेत्र में सहयोग और टीमवर्क पर अधिक ध्यान देना होगा. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा.
करियर और व्यापार
यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या साझेदारी में काम कर रहे हैं तो निर्णय सोच-समझकर लें. व्यापारियों के लिए दिन मध्यम से अच्छा रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें. किसी पुराने क्लाइंट से लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. खर्च और आय में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. विलासिता या दिखावे पर खर्च बढ़ सकता है. निवेश के मामलों में विशेषज्ञ की सलाह लेना लाभकारी रहेगा. अचानक कोई पारिवारिक खर्च सामने आ सकता है, इसलिए बजट पहले से तैयार रखें.
परिवार और प्रेम
पारिवारिक जीवन में थोड़ी संवेदनशीलता रह सकती है. जीवनसाथी के साथ संवाद में सावधानी रखें और किसी भी विवाद को बढ़ने न दें. प्रेम संबंधों में भावनात्मक समझ बढ़ेगी, लेकिन गलतफहमी से बचना जरूरी होगा. अविवाहित लोगों को रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले पूरी स्पष्टता रखनी चाहिए. विद्यार्थियों के लिए दिन ठीक रहेगा. पढ़ाई में ध्यान बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अनुशासन अपनाने से लाभ मिलेगा. कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई प्रेरणा मिल सकती. है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है. सिरदर्द या नींद की कमी की समस्या परेशान कर सकती है. योग, ध्यान और हल्की व्यायाम दिनचर्या में शामिल करें. संतुलित भोजन और पर्याप्त पानी लेना आवश्यक होगा.
उपाय: भगवान शिव को कच्चा दूध अर्पित करें. ॐ चंद्राय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. माता व जीवनसाथी का सम्मान करें और मां का आशीर्वाद लें.
शुभ रंग: सफेद और हल्का गुलाबी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं