Aquarius Tarot Horoscope Today, 26 April 2026: टैरो कार्ड 'Six of cups' यह इशारा करता है कि किसी विपरीत परिस्थिति में घबराने की जगह उसका समाधान ढूंढना सफलता देगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें. घर से जुड़े निवेश फायदेमंद रहेंगे. वक्त के साथ कार्यशैली में परिवर्तन लाना चाहिए. इस समय कुछ कार्यों को पूरा करना काफी मुश्किल प्रतीत हो सकता है. जीवनसाथी में अचानक से व्यवहार परिवर्तन किसी संदेह को जन्म दे सकता है. ऐसे में वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे के आने से शक बढ़ सकता है.
किसी पुराने मित्र से मुलाकात बचपन की यादों को ताजा कर देगी. कार्य क्षेत्र में किसी योजना के गलत होने से उच्च अधिकारी के साथ बहस हो सकती है. इस स्थिति में शांति से कार्य को सही करने की कोशिश बेहतर रह सकती है. किसी सहयोगी की मदद परेशानी को सुलझाने में सहायक रहेगी. कुछ कार्यों के परिणाम देर से मिलने के कारण मन कार्यों से उदासीन हो सकता है. ऐसे स्थिति में मन को शांत और स्थिर रखने का प्रयास करें. योग्यता की ज्यादा प्रशंसा अहंकारी बना सकती है. खुद को अन्य लोग से बेहतर समझना लोगों की दूर कर सकता है. समय अनुकूल हैं, रूठे हुए लोगों को भी मनाया जा सकता हैं. जो भी महत्वकांक्षा आपके मन में बसी हुई हैं, उसको पूरे करने के प्रयास सफल होंगे.
स्वास्थ्य: मौसम के बदलने से हाथ पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती हैं. इस समय थोड़ा आराम करें.
आर्थिक स्थिति: कुछ कीमती वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं. इस समय खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण लगाएं.
रिश्ते: छोटे और बड़े सभी लोगों को इज्जत दीजिए. इससे रिश्तों में सम्मान बना रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं