एआईएमआईएम के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो).
- मुमताज अहमद चारमीनार से, अहमद पाशा याकुतपुरा से जीते
- जाफर हुसैन नामपल्ली से, अहमद बिन मलकपेट से विजयी
- मोआजम खान बहादुरपुरा से और कौसर मोहिउद्दीन कारवां से जीते
हैदराबाद:
एआईएमआईएम का हैदराबाद पर कब्जा बरकरार रहा है. उसने अपनी सातों विधानसभा सीटें फिर से जीत ली हैं. यह सभी सीटें हैदराबाद की हैं.
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने हैदराबाद की राजनीति पर अपनी पकड़ कायम रखते हुए तेलंगाना की राजधानी में सातों सीटें बरकरार रखी हैं. भंग विधानसभा में पार्टी के सदन के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी लगातार पांचवी बार चंद्रयानगुट्टा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने अपनी करीबी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी की सैयद शहजादी को 80 हजार से ज्यादा मतों से शिकस्त दी.
यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव : तीन राज्यों में बल्ले-बल्ले कर रही कांग्रेस तेलंगाना में चारों खाने चित
एआईएमआईएम के अन्य विजेता हैं मुमताज अहमद खान (चारमीनार), अहमद पाशा कादरी (याकुतपुरा), जाफर हुसैन (नामपल्ली), अहमद बिन अब्दुल्लाब बलाला (मलकपेट), मोआजम खान (बहादुरपुरा) और कौसर मोहिउद्दीन (कारवां). यह सभी भंग विधानसभा के सदस्य थे.
यह भी पढ़ें : तेलंगाना चुनाव : केसीआर के भतीजे ने रिकार्ड जीत हासिल की, 1.20 लाख मतों से विजयी
एआईएमआईएम ने आठ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, सभी सीटें हैदराबाद की थीं. राज्य की अन्य सभी सीटों पर उसने तेलंगाना राष्ट्र समिति को समर्थन दिया था.
VIDEO : योगी को ओवैसी का जवाब
पार्टी के आठवें उम्मीदवार मिर्जा रहमत बैग हालांकि राजेंद्रनगर सीट पर जीत हासिल करने में नाकाम रहे.
( इनपुट आईएएनएस से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Telangana Election Results 2018