विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2018

तेलंगाना विधानसभा चुनाव : पीएम नरेंद्र मोदी की आज दो चुनावी रैलियां

मोदी दोपहर में निजामाबाद में सभा को संबोधित करेंगे, दोपहर ढाई बजे महबूबनगर में दूसरी रैली करेंगे

तेलंगाना विधानसभा चुनाव : पीएम नरेंद्र मोदी की आज दो चुनावी रैलियां
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो).
  • बीजेपी के चुनाव प्रचार के लिए सभाएं आयोजित की जाएंगी
  • अमित शाह ने तेलंगाना में चार जनसभाओं को संबोधित किया
  • बुधवार और रविवार को फिर जनसभाओं को संबोधित करेंगे शाह
हैदराबाद: पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को तेलंगाना में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे. राज्य विधानसभा चुनाव के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चुनाव प्रचार के तहत ये सभाएं आयोजित की जाएंगी.

तेलंगाना बीजेपी के मुताबिक पीएम मोदी दोपहर में निजामाबाद में एक सभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद दोपहर ढाई बजे महबूबनगर में दूसरी रैली करेंगे.    भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने हाल ही में कहा था कि मोदी अगले सोमवार को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भी एक रैली को संबोधित करेंगे.    

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को तेलंगाना में चार जनसभाओं को संबोधित किया. पार्टी ने कहा कि वह बुधवार और रविवार को फिर जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
(इनपुट भाषा से)

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com