विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों के लिए हुई मतगणना के बाद राज्य में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला है. पार्टी ने अभी तक जहां 65 सीटों पर जीत दर्ज की है वहीं वह दो सीटों पर आगे है. जबकि राज्य में 15 साल से शासन कर रही बीजेपी महज 15 सीटें ही जीत पाई है. बहुजन समाज पार्टी को भी दो सीटों पर जीत मिली है. इसी तरह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पांच सीटों पर बाजी मारी है. बता दें कि मतगणना के शुरुआती कुछ घंटों में दोनों ही पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा था. उस दौरान ऐसा लग रहा था कि बीजेपी एक बार फिर सत्ता में आ सकती है. मुख्यमंत्री रमन सिंह (राजनांदगांव सीट) और भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक (बिल्हा सीट) आगे चल रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे), बसपा और भाकपा गठबंधन आठ सीटों पर आगे है. मरवाही सीट से अजीत जोगी और कोटा सीट से उनकी पत्नी रेणु जोगी आगे चल रहे हैं. यहां कांग्रेस 15 साल बाद सत्ता में आएगी. अभी तक यहां रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार थी. लेकिन इस बार भाजपा बहुमत से बहुत दूर रहती हुई दिख रही हैं. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Elections) की मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. मतगणना की वीडियोग्राफी भी हो रही है. मतगणना हॉल में प्रत्येक रिटर्निंग अफसर द्वारा सर्वप्रथम डाक मतपत्र की गिनती की गई. डाक मतपत्र की गिनती प्रारंभ होने के 30 मिनट के बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती प्रारंभ कर दी गई. 

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) Election Results 2018 Live Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Chhattisgarh Assembly Elections 2018, Chhattisgarh Assembly Election Results, Chhattisgarh Assembly Polls 2018, Election Results In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com