विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2018

छत्तीसगढ़ चुनावों के लिए BJP ने 77 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 14 मौजूदा विधायकों का कटा टिकट

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपने 77 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की.

छत्तीसगढ़ चुनावों के लिए BJP ने 77 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 14 मौजूदा विधायकों का कटा टिकट
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे.
  • मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे
  • 14 मौजूदा विधायकों की जगह नए नाम चुने गए हैं
  • छत्तीसगढ़ में 12 और 20 नवंबर को चुनाव होने हैं
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपने 77 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहली सूची में जिन 77 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है उनमें 14 महिलाएं हैं और 14 मौजूदा विधायकों की जगह नए नाम हैं.

यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में 'हैट ट्रिक' के बाद अब 'चौका' लगाने की तैयारी में रमन सिंह

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सूची को अंतिम रूप दिया गया. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दूसरे नेता भी मौजूद थे. भाजपा ने जिन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है उनमें पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी और जनजातीय नेता रामदयाल उइके शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है.

यह भी पढ़ें : अब एक ऑडियो क्लिप को लेकर छत्तीसगढ़ में मची सियासी खलबली

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को चुनाव होने हैं. मतगणना 11 दिसंबर को होगी. इसके अलावा भाजपा ने तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए अपने 38 उम्मीदवारों की सूची भी जारी की. राज्य में विधानसभा की कुल 119 सीटें हैं. पार्टी ने मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी 13 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. 

VIDEO : विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका


इससे पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी. इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम हैं. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व वाली बसपा इन चुनावों में 33 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही हैं और उसका गठबंधन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के नेतृत्व वाली जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) से है. इस गठबंधन में जोगी की पार्टी को 55 सीटें व भाकपा को दो सीटें क्रमश: सुकमा और दंतेवाड़ा दी गई हैं.

(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assembly Elections 2018, Chhattisgarh Assembly Elections 2018, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com