विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2019

Haryana Election 2019: BJP ने रेसलर बबीता फोगाट और योगेश्वर दत्त को दिया टिकट, जानें कहां से लड़ेंगे चुनाव

भारतीय जनता पार्टी (BJP candidate list) ने बबीता फोगाट (Babita Phogat) और योगेश्वर दत्त (Yogeshwar Dutt) को भी टिकट दिया है.

Also Read in
Haryana Election 2019: BJP ने रेसलर बबीता फोगाट और योगेश्वर दत्त को दिया टिकट, जानें कहां से लड़ेंगे चुनाव
BJP Haryana Candidate List 2019: BJP ने रेसलर बबीता फोगाट को दादरी से टिकट दिया है.
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए उम्मीदवार
  • रेसलर बबीता फौगाट को BJP ने दादरी से दिया टिकट
  • ओलिंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त सोनीपत के बरौदा से मैदान में
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2019) के लिए 78 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. भारतीय जनता पार्टी (BJP candidate list) ने बबीता फोगाट (Babita Phogat) और योगेश्वर दत्त (Yogeshwar Dutt) को भी टिकट दिया है. बता दें कि रेसलर बबीता फोगाट और योगेश्वर दत्त हाल ही में BJP में शामिल हुए थे. BJP ने बबीता फोगाट (Babita Phogat) को दादरी से और योगेश्वर दत्त (yogeshwar Dutt) को सोनीपत के बरौदा से टिकट दिया है. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की इस लिस्ट में 78 उम्मीदवारों के नाम हैं. लिस्ट में मौजूदा 38 विधायकों को भी टिकट दिया गया है, वहीं, 7 विधायकों का टिकट काटा गया है. बता दें कि हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं.


 

बता दें कि हाल ही में ओलिंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त  बीजेपी में शामिल हुए थे. हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला की उपस्थिति में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा. योगेश्वर दत्त के लोकसभा चुनाव से समय भी बीजेपी में शामिल होने की अटकलें थीं. योगेश्वर दत्त (Yogeshwar Dutt) ने 2012 के लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था. इसके अलावा वह पद्मश्री से भी सम्मानित किए जा चुके हैं. योगेश्वर दत्त 2014 के कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीता था.

कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें पूरी LIST 

बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Maharashtra Haryana Assembly Election) की तारीखों का चुनाव आयोग (Election Commission) ने हाल ही में ऐलान किया था. महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी. नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 7 अक्टूबर को होगी. लोकसभा चुनावों के बाद यह इस साल के पहले राज्य चुनाव हैं. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने कार्यकर्ताओं को दी जोश में होश न खोने की नसीहत

Video: हरियाणा में 21 अक्टूबर होगा मतदान और 24 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Candidate List, Assemblyelections2019, Babita Phogat, Yogeshwar Dutt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com