विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2013

चंद्र प्रकाश जोशी

कांग्रेस नेता चंद्र प्रकाश जोशी का जन्‍म 29 जुलाई, 1950 को राजस्‍थान के नाथद्वारा में हुआ था।  इन्‍होंने लॉ में डिग्री, भौतिकी में मास्टर्स डिग्री के साथ- साथ मनोविज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्‍त की हुई है। जोशी ने अपने शैक्षणिक कैरियर की शुरूआत उदयपुर के एम कॉलेज में एक मनोविज्ञान के प्रोफेसर की रूप में की थी। वहीं अगर बात करें इनके राजनीतिक कैरियर की तो इसकी शुरूआत एक छात्र नेता के रूप में की। वह पहली बार साल 1980 में राजसमंद जिले के नाथद्वारा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। कांग्रेस विधायक रहते हुए इन्‍होंने शिक्षा, ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी जैसे विभागों का कार्यभार संभाला। राज्य में कंप्यूटर शिक्षा शुरू करने में इन्‍होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रेल मंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के रूप में तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल रॉय के इस्तीफे के बाद चंद्र प्रकाश जोशी को रेलवे का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चंद्र प्रकाश जोशी, राजस्‍थान, नाथद्वारा, उदयपुर, राजसमंद, मुकुल रॉय
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com