विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2016

गुजरात कांग्रेस ने सत्ता में आने पर बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया

गुजरात कांग्रेस ने सत्ता में आने पर बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया
प्रतीकात्मक चित्र
अहमदाबाद: गुजरात कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि 2017 में अगर वह सत्ता में आई, तो युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देगी. कांग्रेस जनवरी से बेरोजगार युवाओं के पंजीकरण का अभियान चलाने वाली है. गुजरात में विधानसभा चुनाव 2017 की दूसरी छमाही में होने हैं.

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने अहमदाबाद में कहा, 'हमने सत्ता में आने पर युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का फैसला किया है.' उन्होंने कहा, 'हम बारहवीं कक्षा उतीर्ण करने वालों को 3,000 रुपये, स्नातकों को 3500 रुपये और पोस्ट ग्रेजुएट (बेरोजगार) युवाओं को 4000 रुपये देंगे.'

सोलंकी ने कहा, 'हमारे अनुमान के मुताबिक राज्य में 50 लाख बेरोजगार युवा हैं. इस फैसले से राज्य के खजाने पर बोझ नहीं पड़ेगा, क्योंकि राज्य के विशाल बजट की तुलना में यह बहुत छोटी रकम है.' विधानसभा में विपक्ष के नेता शंकरसिंह वाघेला ने कहा कि (भत्ता के लिए योग्य) बेरोजगार युवाओं का पंजीकरण 1 जनवरी से शुरू होगा और 15 जनवरी को बंद होगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गुजरात, गुजरात विधानसभा चुनाव 2017, कांग्रेस, बेरोजगारी भत्ता, भरत सिंह सोलंकी, Gujarat, Gujarat Assembly Polls 2017, Congress, Unemployment Allowance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com