विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2015

अहमदाबाद : आठ लाख के जाली नोट के साथ दो भाई गिरफ्तार

अहमदाबाद : आठ लाख के जाली नोट के साथ दो भाई गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद शहर में दो भाइयों के पास से पुलिस ने लगभग आठ लाख रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में पुलिस ने बताया कि एक सूचना के आधार पर 20 वर्षीय मोफिजुल शेख और उसके बड़े भाई 25 वर्षीय शाहबुद्दीन शेख को विशेष अभियान समूह के अधिकारियों ने अहमदाबाद के गीता मंदिर बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार किया।

वे दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और अभी फिलहाल महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रहते हैं। उनके पास से लगभग आठ लाख रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद किए गए हैं, जिनमें 1000, 500 और 100 के नोट शामिल हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गुजरात, अहमदाबाद, पुलिस, नकली नोट, नवी मुंबई, Fake Currency, Ahemdabad, Gujrat, Police, Navi Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com