सत्यम बघेल
NDTV में नवंबर 2025 से चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत सत्यम इससे पहले Aaj Tak डिजिटल में होम पेज मैनेजर और शिफ्ट लीड की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. उत्तर प्रदेश के कासगंज से ताल्लुक रखने वाले सत्यम ने Indian Institute of Mass Communication (IIMC) से रेडियो और टीवी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है. Zee News डिजिटल से लेकर कई बड़े न्यूज़रूम्स तक, उन्होंने राजनीति, अंतरराष्ट्रीय मामलों, लीगल मुद्दों और एक्सप्लेनर स्टोरीज पर मजबूत पकड़ बनाई है. सत्यम की पहचान सिर्फ डेस्क जर्नलिज्म तक सीमित नहीं रही. नोएडा में जब मजदूर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे, तब उन्होंने माइक उठाकर मैदान में उतरने और उनकी आवाज देश तक पहुंचाने का फैसला किया. खबरों को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उन्हें लोगों के अनुभव और संवेदनाओं के साथ सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खासियत है. न्यूज़रूम की भागदौड़ से बाहर सत्यम को घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है. तेज फैसले, पैनी नजर और खबरों के प्रति जिम्मेदारी, इन्हीं खूबियों के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता की नई पीढ़ी के भरोसेमंद चेहरों में शामिल हैं.
-
गाय 'वोट' देती है! मनुष्य सामाजिक प्राणी है, गाय राजनीतिक प्राणी कैसे बन गई?
भारत में सदियों से गाय का सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व रहा है. 19वीं सदी में गोरक्षा आंदोलनों से लेकर आज गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तक, यह मुद्दा लगातार भारतीय राजनीति और समाज के केंद्र में बना हुआ है.
- मई 31, 2026 19:16 pm IST
- Reported by: Nikhil Dubey, Edited by: सत्यम बघेल
-
TMC में 'भूकंप'! ममता के घर बुलाई गई बैठक फ्लॉप, 80 में सिर्फ 20 विधायक पहुंचे, पार्टी में बढ़ी बगावत की आहट?
ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पर बुलाई गई टीएमसी विधायक दल की बैठक में 80 में से सिर्फ 20 विधायक पहुंचे, जिससे बैठक रद्द करनी पड़ी. इस्तीफों, आरोपों और अंदरूनी कलह के बीच इसे टीएमसी में बढ़ते राजनीतिक संकट और नेतृत्व के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है.
- मई 31, 2026 19:12 pm IST
- Reported by: Shreyashi, Edited by: सत्यम बघेल
-
कर्नाटक के सीएम तो बन गए DK, लेकिन बीजेपी-जेडीएस के साथ ही अपनों से भी चुनौतियां
डीके शिवकुमार के सामने कर्नाटक में सत्ता संभालना आसान नहीं होगा. मंत्रिमंडल गठन, सिद्धारमैया का दबाव, अहिंदा वोट बैंक, विपक्ष की चुनौती, बेंगलुरु का विकास और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर उन्हें अगले दो साल में खुद को साबित करना होगा.
- मई 30, 2026 18:34 pm IST
- Reported by: मनोरंजन भारती, Edited by: सत्यम बघेल
-
4300 साल पुरानी पशुपति सील पर छिड़ी बहस! संस्कृति मंत्रालय के दावे पर विदेशी इतिहासकार बोला झूठ, भारतीय लेखक ने लगा दी क्लास
4300 साल पुरानी पशुपति सील को लेकर विवाद गहराया गया है. दरअसल संस्कृति मंत्रालय ने इसे आदि-शिव का प्रतीक बताते हुए X पर एक पोस्ट किया. इसके बाद अमेरिकी इतिहासकार ने भारत के दावे को नकारते हुए इसे प्रोटो-एलामाइट बताया. अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे और तर्क सामने आ रहे हैं.
- मई 29, 2026 23:11 pm IST
- Written by: सत्यम बघेल
-
कांग्रेस के लिए कितना फायदेमंद होगा बीच सरकार में CM बदलना, क्या अगले दो सालों में चार दशक की परिपाटी बदल पाएंगे डीके शिवकुमार?
सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार कर्नाटक की कमान संभालेंगे. चुनाव से दो साल पहले सत्ता परिवर्तन से कांग्रेस की रणनीति पर सवाल तो उठ रहे हैं. लेकिन ऐसे में कई राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
- मई 29, 2026 09:36 am IST
- Reported by: जैनेंद्र कुमार, Edited by: सत्यम बघेल
-
दिल्ली का मौसम बिगड़ा, सिद्धारमैया की फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, कल सुबह राहुल संग होनी है बैठक
दिल्ली में खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण सिद्धारमैया की स्पेशल फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा. फ्लाइट जल्द ही दिल्ली रवाना होगी. उनके साथ सुरजेवाला सहित 9 नेता फ्लाइट में मौजूद थे. बता दें कि उनकी कल सुबह राहुल गांधी से अहम बैठक तय है.
- मई 28, 2026 23:27 pm IST
- Reported by: सुशांत पारीक, Written by: सत्यम बघेल
-
सिद्धारमैया ने ठुकराया राज्यसभा का ऑफर, CM पद छोड़कर बोले- 'हाईकमान का आदेश था, इसलिए इस्तीफा दिया', जानें- और क्या बोले
कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए साफ कहा कि उन्होंने पार्टी हाईकमान का निर्देश मानते हुए पद छोड़ दिया है. साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि वह अब राज्यसभा नहीं जाएंगे, बल्कि कर्नाटक की जनता के बीच रहकर विधायक के रूप में ही सेवा जारी रखेंगे.
- मई 28, 2026 16:17 pm IST
- Written by: सत्यम बघेल
-
तेल संकट के बीच भी नहीं थमी खपत, PM मोदी की अपील के बावजूद पेट्रोल‑डीजल बिक्री में उछाल
मिडिल ईस्ट संकट के बीच PM मोदी की अपील के बावजूद भारत में पेट्रोल‑डीजल की खपत घटने के बजाय बढ़ी है. मई में पेट्रोल की खपत 14% और डीजल की 18% बढ़ी है. इसका मुख्य कारण है पैनिक बायिंग. इसके अलावा खेती सीजन और सप्लाई असंतुलन भी इसके प्रमुख कारण हैं.
- मई 27, 2026 23:41 pm IST
- Reported by: हिमांशु शेखर मिश्रा, Edited by: सत्यम बघेल
-
कर्नाटक का ताज, नए CM के लिए बड़ी अग्निपरीक्षा... सत्ता से ज्यादा संतुलन की चुनौती
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन के साथ कांग्रेस के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं. डीके शिवकुमार के CM बनने पर कई पद खाली होंगे, नए समीकरण बनेंगे और 2028‑29 चुनावों से पहले संगठन और सरकार दोनों को संभालना बड़ी परीक्षा होगी.
- मई 27, 2026 20:05 pm IST
- Reported by: मनोरंजन भारती, Edited by: सत्यम बघेल
-
दिल्ली की गर्मी में परेशान हुए मार्को रुबियो! टाइम पूछकर बोले- अब तक मौसम ठंडा नहीं होना चाहिए था?
दिल्ली दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो गर्मी से परेशान दिखे और मजाक में बोले कि अब तक मौसम ठंडा नहीं होना चाहिए था. इस दौरान कार्यक्रम में लोग हंसने लगे. मिडिया को संबोधित करते हुए रुबियो ने भारत‑अमेरिका रिश्तों को मजबूत बताया.
- मई 23, 2026 18:58 pm IST
- Written by: सत्यम बघेल
-
क्या है दिल्ली का जिमखाना क्लब? जहां सांसदों से लेकर अफसरों तक की लगती रही महफिल, अब केंद्र ने दिया खाली करने का आदेश
दिल्ली जिमखाना क्लब पर केंद्र सरकार का शिकंजा कसता दिख रहा है. सरकार ने 5 जून तक 27.3 एकड़ का परिसर खाली करने का आदेश दिया है, इसे रक्षा और प्रशासनिक जरूरतों के लिए जरूरी बताया गया है. ब्रिटिश दौर से जुड़ा यह एलीट क्लब लंबे समय से सत्ता और प्रभावशाली नेटवर्क का केंद्र रहा है, जिसकी सदस्यता स्टेटस सिंबल मानी जाती है.
- मई 23, 2026 18:16 pm IST
- Written by: सत्यम बघेल
-
चीन के कर्ज में गले तक डूबा पाक, EMI चुकाने को डॉलर नहीं, 'सिबिल' सुधरवाने शरीफ जा रहे बीजिंग
पाकिस्तान कर्ज संकट में फंसा है और EMI चुकाने के लिए डॉलर नहीं हैं. ऐसे में PM शहबाज शरीफ 23-26 मई तक चीन दौरे पर रहेंगे. चीन में वो कर्ज में मोहलत की मांग करेंगे.
- मई 22, 2026 22:28 pm IST
- Written by: सत्यम बघेल
-
45°C की गर्मी ही नहीं, ‘तपती रातें’ बन रहीं सबसे बड़ा खतरा... कम नहीं हो रहीं उत्तर भारत के झुलसते शहरों की मुसीबतें
भारत में हीट क्राइसिस अब सिर्फ दिन की 45°C गर्मी नहीं, बल्कि तपती रातों से भी बढ़ रहा है. बढ़ती नमी, शहरी हीट आइलैंड और सूखी मिट्टी हालात गंभीर बना रहे हैं. विशेषज्ञ इसे 24 घंटे का बढ़ता जलवायु संकट मान रहे हैं.
- मई 22, 2026 18:35 pm IST
- Reported by: Shreya Ghosh, Edited by: सत्यम बघेल
-
सोशल मीडिया पर तो बन गई, लेकिन क्या चुनाव आयोग से मान्यता ले पाएगी 'कॉकरोच जनता पार्टी', जानें पार्टी बनाने के नियम क्या
'कॉकरोच जनता पार्टी' फिलहाल भारतीय राजनीति से ज्यादा इंटरनेट संस्कृति और युवाओं की नाराजगी का प्रतीक बनकर उभरी है. लेकिन सोशल मीडिया की लोकप्रियता और चुनाव आयोग की मान्यता, दोनों बिल्कुल अलग चीजें हैं. ऐसे में आइए समझते हैं कि भारत में पार्टी रजिस्टर कराने के नियम क्या हैं और क्या इस इंटरनेट क्रांति को रजिस्टर्ड पार्टी की मान्यता मिल पाएगी?
- मई 22, 2026 08:12 am IST
- Written by: सत्यम बघेल
-
पढ़ने गया पाकिस्तान बन गया आतंकी, 'डॉक्टर' के नाम से मशहूर... जानें कौन था आतंकी हमजा बुरहान?
पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान आज PoK में मारा गया. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उसके मर्डर की जिम्मेदारी ली है. हमजा बुरहान उर्फ अर्जुमंद गुलजार डार जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के खरबतपोरा का रहने वाला था. भारत सरकार ने 2022 में उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया था.
- मई 22, 2026 00:17 am IST
- Written by: सत्यम बघेल