विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2019

करीना कपूर के Birthday Cake में क्या था खास, देखें वीडियो

करिश्मा कपूर द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में करीना को उनके जन्मदिन(Birthday) केक के बगल में मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है.

Also Read in
करीना कपूर के Birthday Cake में क्या था खास, देखें वीडियो
जन्मदिन मुबारक हो करीना कपूर
  • बर्थड फंक्शन दिल्ली के पास पटौदी में सैफ अली खान के पैतृक घर में हुआ.
  • 39वें जन्मदिन के मौके पर सफेद कपड़ों में नजर आईं करीना
  • सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं लोग

Kareena Kapoor: करीना कपूर खान के 39 वें जन्मदिन की घंटियां हर कहीं बज रही हैं. 'वीरे दी वेडिंग' अभिनेता(Actor) ने अपना खास दिन पति सैफ अली खान(Saif Ali Khan) बहन करिश्मा कपूर(Karishma Kapoor) और तैमूर अली खान के साथ मनाया. करीना कपूर के परिवार और कुछ करीबी दोस्तों ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उनसे लगता है कि पिछले साल की तरह, इस बार भी करीना कपूर के जन्मदिन का जश्न थोड़ा फीका रहा. करिश्मा कपूर द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में करीना को उनके जन्मदिन के केक के बगल में सभी मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है. इस खास मौके पर करीना सफेद शलवार कमीज पहने हुई थीं. करीना ने दो जन्मदिन के केक काटे जिसमें एक चॉकलेट केक था तो दूसरा कैक मैकरन के मिक्चर से बना था जिसमें ऊपर से उलटा शराब का गिलास, फूल और मीठे निबल्स थे. 

वीडियो में पीछे से सैफ को करीना के लिए हैप्पी बर्थडे गाते हुए भी देखा जा सकता है. एक और तस्वीर लोग खूब पसंद कर रहे हैं जिसमें करीना को शराब या कॉकटेल का गिलास पकड़े हुए देखा जा सकता है. यह पूरा सेविब्रेशन दिल्ली के पास पटौदी में सैफ अली खान के पैतृक घर में हुआ.

करीना कपूर फिलहाल डांस इंडिया डांस को जज कर रही हैं, उन्होंने कई बॉलीवुड और रेडियो प्रोजेक्ट्स में भी हाथ आजमाया है. करीना 'गुड न्यूज' में अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी. जानकारी के मुताबिक फिल्म सरोगेसी के मुद्दे से संबंधित है और निर्देशक राज मेहता द्वारा बनाई गई है. 'गुड न्यूज' में कियारा आडवाणी भी मेन रोल में हैं. फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है. 
Actor को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

और खबरों के लिए क्लिक करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Birthday, Kareena Kapoor Birthday Celebration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com