विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2020

5 मिनट में घर पर कैसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पिज्जा पॉकेट (Recipe Video)

क्रिस्पी पिज्जा पॉकेट डो बनाने के लिए पारुल ने सूजी का भी इस्तेमाल किया है. जिसे भारत में सबसे स्वास्थ्यवर्धक अनाजों में से एक माना जाता है. यह पेट में हल्का और आसानी से पचने वाला भी है.

5 मिनट में घर पर कैसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पिज्जा पॉकेट (Recipe Video)
  • हर बच्चा जंक और फास्ट फूड खाना पसंद करता है.
  • हर मां स्वस्थ विकल्पों के साथ फास्ट फूड बनाने की कोशिश करती है.
  • बच्चों के लिए तैयार की जाने वाली कुछ बहुत ही सामान्य डिश हैं.

हर मां को दूसरे दिन बच्चों के लिए कुछ न कुछ नया बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. यह बात काफी हद तक सभी जानते हैं कि लगभग हर बच्चा जंक और फास्ट फूड खाना पसंद करता है. वे नियमित रूप से रोटी सब्जी की तुलना में पिज्जा या टाको जैसी चीजें खाने के ज्यादा इच्छुक रहते हैं. इसी वजह से बहुत सी मांए स्वस्थ विकल्पों के साथ उन फास्ट फूड को घर पर बनाने के लिए अलग-अलग तरीके आजमाती हैं और इन्हें बनाने के लिए उन्हें हर बार काफी मेहनत करनी पड़ती है. बच्चों के लिए तैयार की जाने वाली कुछ बहुत ही सामान्य डिश हैं पिज़्ज़ा पराठा, आलू सब्ज़ी रोल जैसे स्वादिष्ट व्यंजन जिन्हें बच्चें चाव से खाते हैं.

इस लिस्ट में आप अब एक नई डिश शामिल कर सकते हैं. इस रेसिपी को लोकप्रिय व्लॉगर पारुल ने अपने यूट्यूब चैनल 'कुक विद पारुल' पर पोस्ट किया है, पिज्जा पॉकेट की यह बेहतरीन रेसिपी आपके बच्चे के स्नैक मेनू के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि, इस फास्ट फूड को मुश्किल से 5 मिनट में आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसे सेहतमंद बनाने के लिए, पारुल ने इसकी पॉकेट बनाने के लिए मैदे के बजाय गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया, साथ ही यह डिश रेस्टोरेंट की तरह की क्रिस्पी भी बनती है.

Diabetes Diet: घर पर कैसे बनाएं यह स्वादिष्ट दही वाले करेला (Recipe Video)

गेहूं का आटा आमतौर पर हर किसी के घर में आसानी से उपलब्ध होता है. इस आटे को कम संसाधित माना जाता है, जो इसके अधिकांश पोषक तत्वों को बनाए रखने में मदद करता है. दूसरी तरफ, ऑल-पर्पस फ्लार या जैसा कि हम इसे मैदा कहते हैं, गेहूं की तुलना में अपेक्षाकृत अस्वास्थ्यकर और संसाधित होता है.

क्रिस्पी पिज्जा पॉकेट डो बनाने के लिए पारुल ने सूजी का भी इस्तेमाल किया है. जिसे भारत में सबसे स्वास्थ्यवर्धक अनाजों में से एक माना जाता है. यह पेट में हल्का और आसानी से पचने वाला भी है.

रेस्टोरेंट स्टाइल पिज्जा पॉकेट बनाने के लिए वीडियो देखें:

Indian Cooking Tips: इन तीन तरीकों से बनाएं बचे हुए आलू जीरा से मजेदार रेसिपीज़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pizza, Fast Food, Snacks, Healthy Snack, Taco
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com