विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2021

Watch: स्ट्रीट वेंडर ने बनाया समोसा सैंडविच, देखें लोगों का मिलाजुला रिएक्शन

स्ट्रीट फूड की पूरी दुनिया में जबरदस्त फॉलोइंग है. लेकिन, शायद, भारत में इसे मिलने वाले प्यार की तुलना में कुछ भी नहीं है.

Also Read in
Watch: स्ट्रीट वेंडर ने बनाया समोसा सैंडविच, देखें लोगों का मिलाजुला रिएक्शन
  • समोसा एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है.
  • यह क्रिस्पी और फुल फीलिंग ट्रीट कहीं भी आसानी से मिल जाती है.
  • यह पॉकेट फ्रेंडली है, और इसके वैरिएशन भी अंतहीन हैं.

स्ट्रीट फूड की पूरी दुनिया में जबरदस्त फॉलोइंग है. लेकिन, शायद, भारत में इसे मिलने वाले प्यार की तुलना में कुछ भी नहीं है. शायद यह देश के हर कोने में उपलब्ध विविध प्रकार के स्ट्रीट फूड के कारण है. उदाहरण के लिए, हमारे फेवरेट समोसे को ही लीजिए. यह क्रिस्पी और फुल फीलिंग ट्रीट कहीं भी आसानी से मिल जाती है. यह पॉकेट फ्रेंडली है, और इसके वैरिएशन भी अंतहीन हैं. क्लासिक आलू समोसा, मटर समोसा का मजा लेने से लेकर चाउमीन समोसा या पास्ता समोसा जैसी नई विविधताओं तक- हर दिन कुछ अनोखा सामने आता है. लेकिन इस बार समोसे के एक नए वेरिएशन ने लोगों को हैरान कर दिया है. अगर आप सोच रहे हैं कि एक समोसे में इतना अलग क्या हो सकता है कि लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया हो. तो आइए हम आपको बताते हैं, हाल ही में एक स्ट्रीट वेंडर को समोसा सैंडविच बनाते हुए देखा गया. जी हां, आपने एकदम सही पढ़ा है!

Carrot Cake Recipe: सर्दी में इस बार गाजर का हलवा नहीं बनाएं यह स्वादिष्ट कैरेट केक

फ़ूड ब्लॉगर @ahm_foodiefriends द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो में, एक स्ट्रीट वेंडर को समोसा सैंडविच बनाते हुए देखा जा सकता है. सबसे पहले, विक्रेता एक समोसा निकालता है और फिर उसे ग्रिलिंग मशीन में दबाता है. फिर वह ब्रेड का एक स्लाइस लेता है और कुछ चटनी, केचप और चाट मसाला फैलाता है. फिर वह समोसा लगाता है और फिर से ऊपर से केचप डालता है. अंत में, वह हरी चटनी में ब्रेड की एक और परत डालकर इसे खत्म करके सर्व करता है! यहां वीडियो पर एक नजर डालें:

जब से वीडियो अपलोड किया गया था, तब से इसे 2.9 मिलियन व्यूज और 84 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो को मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के साथ कई कमेंट्स भी मिले. कई लोगों ने इस कॉम्बिनेशन को टेस्टी बताया है तो कुछ इससे नाखुश हैं.

एक यूजर ने लिखा, "बस यम्मी और स्वादिष्ट लग रही हो." एक अन्य ने कहा, "वाह बहुत लुभावना." जबकि कुछ लोगों ने कहा है, "कृपया समोसे को अकेला छोड़ दें," और "इन एक्सपेरिमेंट को बंद करने की जरूरत है."

जितने रिएक्शन आए है, कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि इस कॉम्बिनेशन को "समोसा पाव" कहा जाता है.

आप इस कॉम्बिनेशन के बारे में क्या सोचते हैं. क्या आप इसे चखना पसंद करेंगे? नीचे कमेंट करके हमें बताएं!

How To Make Amla Murraba: जाने सर्दी में आंवला खाने के पांच फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samosa Sandwich, Samosa, Samosa Pav, समोसा सैंडविच, समोसा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com