विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2020

घर पर होने वाली डिनर पार्टी में इन सात बेहतरीन कबाब रेसिपीज को करें ट्राई

कोई भी पार्टी और गेट-टूगेदर स्नैक्स या स्टार्टर के बिना अधूरा होता है. कबाब किसी भी पार्टी में सर्व किया जाने वाला एक लोकप्रिय स्टार्टर है.

घर पर होने वाली डिनर पार्टी में इन सात बेहतरीन कबाब रेसिपीज को करें ट्राई
  • पार्टी और गेट-टूगेदर स्नैक्स या स्टार्टर के बिना अधूरा होता है.
  • इन्हें पारंपरिक तौर पर तंदूर या फिर तवे पर बनाया जाता है.
  • शाहाकारी लोगों के लिए वेजिटेरियन वर्जन भी तैयार किए जा सकते हैं.

कोई भी पार्टी और गेट-टूगेदर स्नैक्स या स्टार्टर के बिना अधूरा होता है. कबाब किसी भी पार्टी में सर्व किया जाने वाला एक लोकप्रिय स्टार्टर है. इन जूसी कबाब को स्पाइसी पुदीना चटनी, स्लाइस्ड प्याज और नींबू के साथ सर्व किया जाता है, जोकि खाने में बहुत मजेदार लगते हैं. आमतौर पर कबाब मीट को स्क्यूअर लगाकर या फिर कीमा पैटी बनाकर तैयार किए जाते हैं. इन्हें पारंपरिक तौर पर तंदूर या फिर तवे पर बनाया जाता है. इनके मैरीनेशन में ढेर सारे मसाले डाले जाते हैं जिससे इनको एक अलग स्वाद मिलता है और कबाब को बहुत ही ध्यान से पकाया जाता है, ताकि इनका टेक्सचर बना रहे. यहां आप बहुत से कबाब का मजा ले सकते हैं जिनमें गलौटी, काकोरी, टंगरी, अफगानी, टिक्का मसाला, मलाई जैसी रेसिपीज शामिल हैं. वैसे तो शाहाकारी लोगों के लिए वेजिटेरियन वर्जन भी तैयार किए जा सकते हैं. वह भी इस स्वादिष्ट स्नैक का मजा ले सकते हैं. तो देर किस बात की चलिए डालते हैं वेज और नॉनवेज कबाब की बेहतरीन रेसिपीज़ पर:

Indian Cooking Tips: इन टिप्स के साथ घर पर बनाएं सुपर सॉफ्ट चिकन टिक्का

सात लाजवाब कबाब रेसिपीज़ (Seven Best Kebab Recipes)

गलौटी कबाब रेसिपी

अवधी टेबल से निकले यह कबा आपके मुंह में जाते ही घुल जाते हैं. गलौटी कबाब खुशबूदार मसालों में तैयार कर सकते हैं. वैसे यह कबाब लखनऊ में काफी प्रसिद्ध हैं. पार्टियों में अक्सर कबाब सर्व किए जाते हैं जिन्हें आप भी घर पर होने वाली डिनर पार्टी में बनाकर सर्व कर सकते हैं.

सीख कबाब रेसिपी

सीख कबाब मटन और चिकन दोनों के बनाएं जाते हैं और इस रेसिपी सीख कबाब बनाने के लिए चिकन और मटन दोनों का इस्तेमाल किया गया है. इसके अनोखे स्वाद के कारण नॉनवेज खाने के शौकीन बढ़े चाव से खाते हैं. अगर आप सीख कबाब घर पर बनाने का विचार कर रहे हैं तो यह रेसिपी बिल्कुल ठीक है.

kl2ksnq8

चिकन शामी कबाब रेसिपी

जब भी कभी स्टार्टर की बात होती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम शामी कबाब का ही आता है. चिकन शामी कबाब नॉनवेजिटेरियन स्नैक्स सर्व किया जाने वाला बेस्ट स्नैक है. यह सिर्फ खाने में ही नहीं मजेदार नहीं बल्कि इस स्नैक को बनाना भी आप काफी एंजॉय करेंगे.

श्रीकमपुरी कबाब रेसिपी

हैदराबाद की रॉयल किचन में पकने वाले कबाब को एक बार चखने के बाद इसके दिवाने हो जाएंगे. इन कबाब को बनाने के लिए मटन कीमा, दही, हरी मिर्च, धनिया और प्याज़ में मैरीनेट करके फ्राई करके बनाया जाता है. इन कबाब को आप हरी चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं. यह कबाब का एक और लाजवाब वर्जन है​ जिसे आप अपनी पार्टी के मेन्यू में शामिल कर सकते हैं.

भुट्टेयां द कबाब रेसिपी

हरा भरा कबाब और दही कबाब का स्वाद तो आपने कई बार चखा होगा लेकिन आज हम आपके साथ कॉर्न से तैयार होने वाले लजीज कबाब की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं. यह वेजिटेरियन्स के लिए कबाब का एक लाजवाब वर्जन है. इन कबाब को आप शाम की चाय या फिर ब्रेकफास्ट में भी सर्व कर सकते हैं. घर पर होने वाली के लिए एक अच्छा स्नैक्स है जिसे आप मेहमानों के सामने भी सर्व कर सकते हैं.

e9vjj2fo

चुकंदर कबाब रेसिपी

जो लोग खुद की फिटनेस को लेकर ज्यादा फ्रीकी होते हैं, ये डिश उनके लिए है. बिना कैलोरी और बॉडी के लिए एंटीऑक्सिडेन्ट कहे जाने वाले कबाब को आप चुकंदर और टोफू से बना सकते हैं. आप चाहे तो घर आए मेहमानों के सामने स्नैक्स के रूप में भी सर्व कर सकते हैं.

नद्रू शामी कबाब रेसिपी

यह एक और बहुत ही स्वादिष्ट कबाब रेसिपी है जिसे बनाना बेहद ही आसान है. इन कबाब को आप कमल ककड़ी और चने की दाल से बना सकते हैं. वेजिटेरियन्स को कबाब का यह वर्जन बहुत पसंद आएगा.

Indian Cooking Tips: हेल्दी स्टफ्ड इडली को ब्रेकफास्ट में शामिल कर, दिन की करें अच्छी शुरुआत, रेसिपी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kebab, Starters, Veg Kebaba Recipes, Non Veg Kebab Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com