- पुलाव का एक गर्मागरम पॉट देख कोई भी इसे खाने से इनकार नहीं कर सकता.
- हमें मटन पुलाव रेसिपी की कई किस्में मिलती हैं.
- ऐसी न जाने कितनी रेसिपीज हैं जिन्हें हम चाव से खाते हैं.
चंकी, जूसी और स्पाइसी मटन के टुकड़ों को सुगंधित मसालों को चावल के साथ मिलाकर स्वादिष्ट मटन पुलाव तैयार किया जाता है. मटन पुलाव हमारे जायके को निश्चित रूप से पूरा करने के लिए काफी है. इस बात से सभी सहमत होंगे, कि कभी मीट की गुडनेस से भरपूर पुलाव का एक गर्मागरम पॉट देख कोई भी इसे खाने से इनकार नहीं कर सकता. यह सुगंधित, फीलिंग, पुलाव न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में बेहद पसंद की जाती है. हमेशा लोकप्रिय बिरयानी की तरह, हमें मटन पुलाव रेसिपी की कई किस्में मिलती हैं जो हमारे दिमाग और तालू दोनों पर एक मजबूत छाप छोड़ती हैं. क्लासिक मटन पुलाव से लेकर असाधारण कीमा पुलाव तक, ऐसी न जाने कितनी रेसिपीज हैं जिन्हें हम चाव से खाते हैं. अगर आप उन लोगों में से हैं जो किचन में एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं, तो हमने मटन पुलाव कि एक लाजवाब रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप कुछ ही समय में अपने लंच और डिनर के लिए इसे तैयार कर सकते हैं.
Schezwan Chilli Potato: घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट शेजवान चिली पोटैटो- Recipe Inside
कैसे बनाएं काबुली मटन पुलाव
सामग्री
750 ग्राम मटन
1 कप चावल
1/2 कप गाजर जुलिएन्स
1 कप प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
10-15 काली किशमिश
1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 टी स्पून जीरा
1 टी स्पून गरम मसाला पाउडर
5 टेबल स्पून घी
जरूरत के मुताबिक नमक
2 तेज पत्ता
4-5 हरी इलायची
1-2 काली इलायची
1 स्टार ऐनीज़
6-8 लौंग
1 मीडियम दालचीनी छड़ी
1 टी स्पून काली मिर्च
काबुली मटन पुलाव बनाने का तरीका
1.एक प्रेशर कुकर में मटन के टुकड़े, सारे मसाले और थोड़ा नमक डालें. इसे 4-5 सीटी आने तक या मीट के नरम होने तक पकने दें. थोड़े से मटन स्टॉक को बाद के लिए बचा कर रख लें.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2.लगभग उसी समय, आप जिस चावल का उपयोग कर रहे हैं उसे धोकर भिगो दें. अपने खाना पकाने के समय को बाद में कम करने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण है.
3.एक पैन में घी गरम करें और आधा प्याज़ और सभी गाजर और किशमिश को कैरामेलाइज़ करें. इन्हें एक तरफ रख दें, इन्हें बाद में सजाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.
4.उसी पैन में जीरा, बचा हुआ प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला डालकर कुछ देर पकाएं. इसमें पका हुआ मटन डाल कर मसाले में अच्छे से कोट कर रख दें. कुछ देर बाद मटन निकाल लें.
5.इस पैन में भीगे हुए चावल डालें, आधा मटन स्टॉक और आधा पानी डालें और इसे 80% पकने तक उबलने दें.
6.चावल के पक जाने के बाद, मटन डालें और कैरमेलाइज्ड प्याज, गाजर और काली किशमिश से गार्निश करें. आप चाहें तो इस समय बादाम के फलेक्स भी डाल सकते हैं.
7.ढक्कन को ढककर और 5 मिनट के लिए भाप में पकने दीजिए, अब आंच से उतार लें और पुलाव तैयार है.
Homemade Chicken Burger: घर पर इन टिप्स के साथ बनाएं होममेड चिकन बर्गर-Recipe Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं