विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2021

Chocolate Mithai Roll: चॉकलेट खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें ये यूनिक चॉकलेट मिठाई रोल्स रेसिपी

Homemade Chocolate Mithai Roll: चॉकलेट मिठाई रोल्स एक यूनिक और टेस्टी इंडियन डेज़र्ट रेसिपी है जो बहुत ही लज़ीज़ है. अगर आप कुछ हद तक हमारे जैसे हैं और मीठा खाना पसंद करते हैं तो आपको ये रेसिपी जरूर पसंद आएगी.

Chocolate Mithai Roll: चॉकलेट खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें ये यूनिक चॉकलेट मिठाई रोल्स रेसिपी
Chocolate Mithai Roll: चॉकलेट मिठाई रोल्स को बहुत ही कम समय में बनाया जा सकता है.
  • चॉकलेट लवर्स के बीच ये चॉकलेटी ट्विस्ट काफी पॉपुलर है.
  • चॉकलेट मिठाई रोल्स रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है.
  • चॉकलेट मिठाई रोल्स बहुत ही टेस्टी रेसिपी है.

Homemade Chocolate Mithai Roll:  चॉकलेट मिठाई रोल्स एक यूनिक और टेस्टी इंडियन डेज़र्ट रेसिपी है जो बहुत ही लज़ीज़ है. अगर आप कुछ हद तक हमारे जैसे हैं और मीठा खाना पसंद करते हैं तो आपको ये रेसिपी जरूर पसंद आएगी. खासकर चॉकलेट लवर्स के बीच ये चॉकलेटी ट्विस्ट काफी पॉपुलर है. इस रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है. इसे आप किसी भी फेस्टिवल या जब आपका मन करें तब इसे बना सकते हैं. इसको बनाने के लिए दूध, खोया, कोको पाउडर, मक्खन, इलायची और पीसी हुई चीनी की आवश्यकता होती है. इसे बहुत ही कम समय में बनाया जा सकता है. तो चलिए आज हम आपको एक यूनिट और टेस्टी चॉकलेट रोल्स की रेसिपी बताते हैं.

  

चॉकलेट मिठाई रोल्स बनाने की विधिः

चॉकलेट मिठाई रोल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में चीनी, पानी और हरी इलाइची पाउडर डालकर एक गाढ़ी चाशनी बना लें,  इसके बाद एक दूसरे भारी तले के पैन में घी गरम करें और उसमें खोया डालें, और खोए को तब तक मिलाएं जब तक कि खोया पिघल कर पतला न हो जाए, फिर आंच धीमी रखें, खोया को चलाते रहे और दूध डालें इसके बाद इसमें मक्खन डालें, फिर चीनी की चाशनी डालें और तब तक चलाते रहे जब तक कि आटे जैसा न बन जाए. फिर इस आटे के दो भाग करें एक को ठंडा होने दें और दूसरे में कोको पाउडर मिला लें. अब चॉकलेट के आटे और सादे आटे को बेलनाकार आकार में बेल लें, और मोड़ कर उन्हें फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें इसके बाद इन्हें फ्रिज से बाहर निकाल कर अपने पसंद के आकार में काट लें.

p023cchg

चॉकलेट मिठाई रोल्स एक यूनिक और टेस्टी इंडियन डेसर्ट रेसिपी है  

डॉक्‍टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Goan Egg Curry Recipe: मलाईदार और मसालेदार गोवा एग करी बनाने का आसान तरीका
No-Butter Butter Chicken: बिना मक्खन के इस तरह बनाएं क्लासिक चिकन करी, यहां देखें रेसिपी
Egg Roll Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी एग रोल, यहां है आसान रेसिपी
White Butter Benefits: चौंका देंगे आपको सफेद मक्खन के ये फायदे, जानिए सफेद मक्खन बनाने की विधि

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chocolate Roll Recipes, Chocolate Roll, Chocolate Mithai Roll, Homemade Chocolate Mithai Roll, Chocolate Mithai Roll Hindi, Chocolate Recipes, Unique Chocolate Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com