विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2019

Foods to Reduce Heartburn: 5 फूड्स जो पेट की जलन को कर सकते हैं बेअसर

Which Foods Neutralize Stomach Acid?: पेट की जलन को खत्म करने के लिए ली जाने वाली दवाईयां किडनी से जुड़ी बीमारियों को बढ़ा सकती हैं. एक स्टडी में भाग लेने वाले 40000 लोगों ने यह बात कही. 

Also Read in
Foods to Reduce Heartburn: 5 फूड्स जो पेट की जलन को कर सकते हैं बेअसर

Foods to Reduce Heartburn: आमतौर पर पेट की जलन के लिए आप जो इलाज अपनाते हैं वह आपकी परेशानियों को कम करने की बजाय और बढ़ा सकता है. स्टडी में कहा गया कि पेट की जलन में ली जानें वाली दवाईयां आपकी किड़नी पर बुरा असर डाल सकती हैं. इस स्टडी में शामिल 40 हजार लोगों ने इस बात को माना की ज्यादा दवाईयां खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. अध्ययन के परिणामों में कहा गया है कि जिन लोगों ने पेट के एसिड को बेअसर करने के लिए प्रोटॉन पंप इनहिबिटर्स (पीपीआई) लिया, वे उन लोगों की तुलना में किडनी की बीमारियों से पीड़ित पाए गए, जिन्होंने स्थिति से निपटने के लिए दूसरी तरह की दवाओं का सेवन किया था. अध्ययन में H2 ब्लॉकर्स की PPI से तुलना की और कहा गया कि PPI के साथ गोलियां लेने वाले रोगियों में क्रोनिक किडनी की समस्या होने की संभावना 28.4 गुना ज्यादा थी. 

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, PPIs से पीड़ित कई लोगों के लिए कुछ जरूरी दवाएं हैं जो ऐसे लोगों को ठीक करने में और ऐसी स्थिति से निपटने में मदद करते हैं. अध्ययन के नतीजे साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित हुए थे.
रिसर्चर्स को उम्मीद है कि इस अध्ययन से स्वास्थ्य पेशेवरों (Healthcare Professionals) को इसे एक सलाह के तौर पर इसे लेने की जरूरत है. जिन लोगों को पीपीआई दवाओं की जरूरत होती है ऐसे रोगियों को शिक्षित और निगरानी करने करने की जरूरत है. खासकर उन लोगों को जो किडनी की बीमारियों से ग्रस्त हैं. अध्ययन कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी-सैन डिएगो के रिसर्चर्स ने किया था. उन्होंने 43,000 रोगियों के डेटा को देखा.

o270btug

High Stomach Acid Symptoms: ज्यादा दवाईयां खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

कुछ ऐसी चीजें हैं जो स्वाभाविक रूप से पेट के एसिड को बेअसर कर सकती हैं. ऐसी चीजों के सेवन से इस समस्या को खत्म नहीं किया जा सकता बल्कि इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है.  

यहां कुछ फूड्स बताए गए हैं जिन्हें सीने में जनल के रोगी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं- 

1. अदरक: इसका उपयोग हार्टबर्न जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं के लिए एक प्राकृतिक घरेलू उपचार के रूप में किया जाता है.

2. दलिया: इसे पेट के एसिड कम करने के लिए उपयोग किया जाता है.

3. लीन मीट: ये एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को कम करने के लाभदायक हो सकती है.

4. नट्स और सीड्स: अखरोट, अलसी के बीज में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो हार्टबर्न के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती हैं.

5. दही: यह पेट के एसिड को सोखता है और पाचन में सुधार करता है.

इनपुट्स: आईएएनएस 

और खबरों के लिए क्लिक करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heartburn, Acid Reflux, Heartburn And Kidney Disease
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com