विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2021

Moong Dal Kebab Recipe: क्या आपने कभी मूंग दाल के कबाब खाए हैं? नहीं तो एक बार इन्हें जरूर ट्राई करें

भारतीय घरों में मूंग दाल न मिले ऐसा होना नामुमकिन है. यह दाल हमेशा से हमारे भोजन का आंतरिक हिस्सा रही है.

Also Read in
Moong Dal Kebab Recipe: क्या आपने कभी मूंग दाल के कबाब खाए हैं? नहीं तो एक बार इन्हें जरूर ट्राई करें
  • दाल हमेशा से हमारे भोजन का आंतरिक हिस्सा रही है.
  • यह इतनी वर्सेटाइल है, इसलिए नतीजे मजेदार ही रहते हैं.
  • दाल का इस्तेमाल कुछ स्वादिष्ट कबाब बनाने के लिए किया जा सकता है.

भारतीय घरों में मूंग दाल न मिले ऐसा होना नामुमकिन है. यह दाल हमेशा से हमारे भोजन का आंतरिक हिस्सा रही है. हम मूंग के इर्द-गिर्द इतने सहज महसूस करते हैं कि हमने खुद ही कुछ ऑफ-बीट रेसिपीज़ ट्राई की हैं और यह इतनी वर्सेटाइल है, इसलिए नतीजे मजेदार ही रहते हैं. मूंग की दाल को प्लांट-आधारित प्रोटीन, एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक माना जाता है, यही वजह है कि आपके माता-पिता ने हमेशा आप पर दाल का कटोरा खत्म करने के लिए दबाव डाला. लेकिन क्या आपको पता है कि उसी दाल का इस्तेमाल कुछ स्वादिष्ट कबाब बनाने के लिए किया जा सकता है. जी हां, आपने एकदम सही सुना है. यह आम सामग्री से बना एक शाकाहारी कबाब है और वह भी 30 मिनट से कम समय में! यह कबाब बनाने में इतना आसान है कि आप इसे बार-बार बनाने के अवसरों की तलाश करेंगे.

मूंग दाल कबाब कैसे बनाये | मूंग दाल कबाब रेसिपीज

मूंग दाल कबाब, टिक्की या कटलेट की तरह दिखते हैं, लेकिन टेक्सचर में बहुत नरम होते हैं, क्योंकि इसमें घी और दही का उपयोग किया जाता है. यह कबाब को न सिर्फ क्रीमी एहसास देता है बल्कि स्वाद को भी बढ़ा देता है. इन कबाबों को बनाने के लिए आपको सबसे पहले दाल को धोकर उसका पानी निकाल लेना है. फिर, एक कड़ाही लें इसमें घी गरम करके जीरा डालें और इसे चटकने दें. दाल और नमक डालें, और इसे भूनें. इस दाल-घी के मिश्रण को एक तरफ रख दें और ठंडा होने दें. दाल को ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में ब्लेंड करें, जब तक कि आपको आटा जैसा मिश्रण न मिल जाए. इसे पीसते समय पानी का उपयोग न करें. पिसी हुई दाल में नमक, मिर्च पाउडर, गरम मसाला और लहसुन मिलाएं. अब, डो बनाने के लिए दही में डालें. इस सुपर नरम आटा को गोल बॉल्स में बांटे, अपने हाथों का उपयोग करके इन्हें सपाट करें. इसके बाद इन्हें घी में कुरकुरा और भूरा होने तक दोनों तरफ से सेकें. सुनिश्चित करें कि आप आंच कम रखें, और अगर आपको लगे कि डो पतला हैं और इसके कबाब नहीं बन पाएंगे, तो आप अपने कबाब को एक मजबूत आकार देने के लिए थोड़ा बेसन जोड़ सकते हैं.

मूंग दाल कबाब को इन कबाबों को दही या पुदीना की चटनी के साथ परोसें. आप चाहे तो अपनी पसंद के किसी भी डिप के साथ इसे खा सकते हैं. आज ही इन्हें बनाएं और हमें बताएं कि आपको यह कैसे लगें.

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.

ब्रेकफास्ट के लिए एकदम परफेक्ट हैं 6 साउथ इंडियन रेसिपी, जरूर करें ट्राई

ग्रीन टी हो या ब्लैक टी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगारः स्टडी

World Kidney Day 2021: किडनी को रखना चाहते हैं स्वस्थ तो डाइट में शामिल करें ये 6 हेल्दी फूड्स!

Bengali-Style Pattagobhi Curry Recipe - यकीन मानिए आपका दिल जीत लेगी पत्तागोभी की यह फ्यूश़न डिश

Black Pepper Benefits: इंफेक्शन से लेकर भूख बढ़ाने तक जानें काली मिर्च खाने के 7 असरदार लाभ!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moong Dal Kebab, Kebab Recipe, Moong Dal, Moong Dal Kebab Recipe, Kebab Recipe In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com