विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2017

अनुष्का शर्मा का मनपसंद खाना आखिर क्या है....जानने के लिए जरूर पढ़े 

अनुष्का ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में केवल अपनी जगह ही नहीं बनाई,बल्कि कई सफलताओं को भी हासिल किया. अनुष्का काफी लोगों की फिटनेस आइकॉन भी हैं,क्योंकि वह अपना वर्कआउट कभी नहीं छोड़ती.

अनुष्का शर्मा का मनपसंद खाना आखिर क्या है....जानने के लिए जरूर पढ़े 
  • अनुष्का काफी लोगों की फिटनेस आइकॉन भी हैं
  • अनुष्का को जैपनीज कुजीन बेहद पसंद है
  • अनुष्का शर्मा शाकाहारी है
खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बारे में कौन नहीं जानता होगा? अनुष्का ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में केवल अपनी जगह ही नहीं बनाई,बल्कि कई सफलताओं को भी हासिल किया. अनुष्का काफी लोगों की फिटनेस आइकॉन भी हैं, क्योंकि वह अपना वर्कआउट कभी नहीं छोड़ती.पर क्या आप जानते हैं कि इन सबसे अलग अनुष्का को खाने का भी बहुत शौक है. 

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अनुष्का दूध पीने की काफी शौक़ीन हैं, वह दिन में 2 से 3 गिलास दूध पी जाती हैं.उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह देहरादून में रहती थीं तो वह रोज़ अपने दोस्तों के साथ घंटाघर जाकर आलू टिक्की, दही भल्ला और पपड़ी चाट खाया करती थीं. 

अनुष्का को अपनी मां के हाथ का खाना काफी पसंद है. अनुष्का जब तक शाकाहारी नहीं हुई थीं तब तक अपनी मां के हाथों से बना बटर चिकन उन्हें बेहद पसंद था.इसके अलावा उन्हें अपनी मां के हाथों से बनाए हुए मोमोज, खिचड़ी और कड़ी भी काफी पसंद है.

अनुष्का जो अब पूरी तरह से शाकाहारी बन चुकी है, बताती है कि उन्हें सब्ज़ी खाना बेहद पसंद है. जुहू के पास चाइनीज़ फूड स्टाल्स का खाना भी उनके मनपसंद खाने में आता है, वे जब भी अपने लेट नाइट शूट से आती हैं तो वहां जरूर जाती है. 
चाइनीज के अलावा अनुष्का को जैपनीज कुजीन भी बेहद पसंद है, अनुष्का को तला-भूना खाना बिलकुल पसंद नहीं है. वे बताती है कि जब वह बच्ची थी तब वह अपने दिन कि शुरुआत नारियल पानी से कियाकरती थो और नाश्ते में उपमा, पोहा जैसा पौष्टिक खाना खाया करती थीं.अनुष्का मीठे की भी काफी शौक़ीन हैं,कस्टर्ड, तिरामिसु, क्रीम बिरलोई उनकी मनपसंद मिठाइयोंमें से एक है.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Actress, Fitness
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com