विज्ञापन

कहां है 'ओ बलमा' गर्ल? अक्षय कुमार के साथ लगाए ठुमके, अब लोगों को कर रहीं हेल्थ के लिए जागरूक

जब क्लॉडिया से पूछा गया कि आपकी जो बुक पब्लिश्ड होने वाली है, उसमें खास क्या होगा? इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा कि लोग इन दिनों हार्ट डिजीज और डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित चल रहे हैं.

कहां है 'ओ बलमा' गर्ल? अक्षय कुमार के साथ लगाए ठुमके, अब लोगों को कर रहीं हेल्थ के लिए जागरूक
कहां है 'ओ बलमा' गर्ल?
नई दिल्ली:

मॉडल और एक्ट्रेस क्लॉडिया सिएस्ला (Claudia Ciesla) आज के समय बॉलीवुड का एक जाना माना चेहरा हैं. उन्होंने अपने डांस से हर दर्शक का दिल जीत है. क्लॉडिया सिएस्ला पोलैंड में जन्मी एक जर्मन एक्ट्रेस और मॉडल हैं. जिनको बॉलीवुड में आइटम डांस करने को लेकर सबसे ज्यादा जाना जाता है. एक्ट्रेस का नाम उस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने दूसरे देश से भारत में आकर अपना एक नया मुकाम हासिल किया. एक्ट्रेस अपनी हेल्थ को लेकर भी काफी सीरियस रहती हैं और हेल्थ को लेकर अपने फैंस को अपडेट भी करती हैं. बीते दिनों भोपाल में 'मिस एंड मिसेज मध्य प्रदेश' का आयोजन हुआ. जिसमें हिस्सा लेने के लिए क्लॉडिया भोपाल आई. एक्ट्रेस ने एनडीटीवी से बात करते हुए काफी चीजों पर राज खोले.

हार्ट डिजीज और डायबिटीज

जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि अक्षय कुमार के साथ हिट गाना बलमा करने के बाद आप कहां गायब हो गई? इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा कि मैं मालनूट्रिशन भी हूं. मेरी खुद की कंपनी है जिसका क्लाउडिया कॉन्सेप्ट नाम है. मेरी अमेजन पर दूसरी बुक भी पब्लिश्ड होने वाली है. इसके अलावा मेरी कुछ फिल्में भी जल्द ही दर्शकों के बीच में आने वाली हैं. जब क्लॉडिया से पूछा गया कि आपकी जो बुक पब्लिश्ड होने वाली है, उसमें खास क्या होगा? इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा कि लोग इन दिनों हार्ट डिजीज और डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित चल रहे हैं. इससे पहले हेल्थ क्राइसिस पहले नहीं थे. मेरी बुक में लोगों को लाइफस्टाइल के बारे में बताया जाएगा. इसके अलावा अपना वजन कम करना, कैसे स्ट्रेस से निजात पाना है और कैसे अपनी लाइफ जीना है. ये सब चीजों के समाधान लोगों को मेरी बुक में मिलेंगे. अगर लोग अपनी हेल्थ पर विश्वास करते हैं तो वही आपका सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट होगा.

यह भी पढ़ें: रामायण के सेट पर कैसा था राम बने रणबीर कपूर का बर्ताव, कोस्टार ने बताई सेट की सच्चाई

'ओ बलमा' गाने ने बनाया स्टार

क्लॉडिया ने आगे कहा कि आज 'ओ बलमा' गाने को आए हुए इतने साल हो चुके हैं. लोगों को अभी भी यह गाना याद है. लोग अक्सर इस गाने को गुनगुनाते हैं और गाने की हुक स्टेप भी लोग करते हैं. इससे बढ़कर और क्या हो सकता है. यही जनता का प्यार और सपोर्ट मुझे मिल रहा है. बता दें, एक्ट्रेस इस गाने से पहले बिग बॉस सीजन 3 में भी नजर आ चुकी हैं. उस वक्त क्लाउडिया इस रियलिटी शो में जाना माना चेहरा बन गई थीं. जिसके बाद उनकी बॉलीवुड यात्रा शुरू हुई थी. बता दे अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी 786 साल 2012 में रिलीज हुई थी. जिसमें अक्षय के साथ साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस असिन नजर आई थीं. फिल्म का गाना ओ बलमा ने उस वक्त सफलता के सारी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Claudia Ciesla, Claudia Ciesla Actress, Claudia Ciesla Item Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com