WWE Payback 2020: डब्लूडब्लूई पेबैक इवेंट WWE Payback() 30 अगस्त को हुआ. इस इवेंट में यूनिवर्सल चैम्पियनशिप मुकाबला ब्रे वाइट और ब्रॉन स्ट्रोमैन (Bray Wyatt Vs Braun Strowman) के बीच खेला गया. लेकिन तभी द बिग डॉग (The Big Dog) यानी रोमन रेंस (Roman Reigns) की एंट्री हुई और जबरदस्त तरीके से वो यूनिवर्सल चैम्पियन (Universal Champion) बन गए. उनकी एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया. वो पॉल हैमेन (Paul Heyman) के साथ आए और मैच से जुड़ गए. उन्होंने कुर्सी से दोनों पर अटैक किया और चैम्पियन बन गए. मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. राक्षस के नाम से फेमस ब्रे वाइट ने ब्रॉन को ऐसा दांव लगाया कि रिंट टूट गया. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
THEY BROKE THE RING!!!!! #WWEPayback @WWEBrayWyatt @BraunStrowman @WWERobinson pic.twitter.com/GZDju9j3Gt
— WWE (@WWE) August 31, 2020
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
एंट्री पर ही स्ट्रोमैन ने ब्रे वाइट पर हमला किया और मैच रोमन रेन्स के बिना शुरू हुआ. फिर वाइट ने भी स्टोमैन को रिंग के बाहर फेंक दिया और बाहर काफी देर तक लड़ाई होती रही, जिसके बार वाइट स्ट्रोमैन को रिंग में लेकर आए और रिंग के ऊपर चढ़कर स्ट्रोमैन को सुपरप्लेक्स दांव लगाया, जिससे रिंग टूट गया. फिर रोमन रेंस की एंट्री हुई. उन्होंने पहले कॉन्ट्रेक्ट साइन किया और फिर रिंग में उतर गए. उन्होंने सबसे पहले स्ट्रोमैन को कुर्सी मारीं. लेकिन इससे वो जीत नहीं सके. फिर उन्होंने दोनों को किक मारी. रेंस ने फिर स्ट्रोमैन को स्पियर दिया और मैच को जीत लिया. इसी के साथ रोमन रेंस चैम्पियन बन गए.
Wreck Everyone, Win the #UniversalTitle, & Leave. #AndNew #WWEPayback @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/iE39EyXWRs
— WWE (@WWE) August 31, 2020
WWE Payback 2020 Results:
1. किक ऑफ शो में राइट स्वार्ड ने द आईकोनिक्स को हराया.
2. अपोलो क्रूज को हराकर बॉबी लेजली बने युनाइटेड स्टेट्स चैम्पियन.
3. बिग ई ने शीमस को हराया.
4. मैट रिडल ने किंक कोर्बिन को हराया.
5. बैले और शाशा बैंक्स को हराकर निया जैक्स और शायना बैजलर बनी नई विमन टैग टीम चैम्पियन.
6. कैथ ली ने रैंडी ऑर्टन को हराया.
7. रे और डोमेनिक मिस्टीरियो ने सेथ रोलिंग्स और मर्फी को हराया.
8. रोमन रेंस ने द फींड और ब्रॉन स्टोमैन को हराकर जीता यूनिवर्सल चैम्पियनशिप टाइटल.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं