विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2026

समुद्र का कचरा साफ करने निकली दुनिया की सबसे बड़ी मशीन! 2040 तक 90% प्लास्टिक खत्म करने का लक्ष्य

दुनिया की सबसे बड़ी ओशन क्लीनिंग मशीन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका लक्ष्य 2040 तक समुद्र से 90% प्लास्टिक हटाना है. जानिए इस प्रोजेक्ट की प्रगति और खासियत.

समुद्र का कचरा साफ करने निकली दुनिया की सबसे बड़ी मशीन! 2040 तक 90% प्लास्टिक खत्म करने का लक्ष्य
वायरल वीडियो में दिखी विशाल मशीन, जो समुद्र से प्लास्टिक खींचकर कर रही है कमाल

सोशल मीडिया पर एक विशाल मशीन का वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसे समुद्र से प्लास्टिक कचरा हटाने के लिए बनाया गया है इस सिस्टम को The Ocean Cleanup ने विकसित किया है. यह करीब 600 मीटर लंबा फ्लोटिंग स्ट्रक्चर है, जो समुद्री धाराओं की मदद से प्लास्टिक को इकट्ठा करता है. इसका मुख्य इस्तेमाल ग्रेट पैसिफिक गार्बेज पैच जैसे इलाकों में किया जा रहा है, जहां भारी मात्रा में प्लास्टिक जमा है.

2040 तक 90% प्लास्टिक हटाने का लक्ष्य

इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य है कि साल 2040 तक समुद्र में मौजूद 90% तैरता हुआ प्लास्टिक हटा दिया जाए. हालांकि, वायरल वीडियो 2022 का है, लेकिन तब से इस तकनीक में काफी सुधार हुआ है. अब यह सिस्टम System 002 से आगे बढ़कर System 03 तक पहुंच चुका है, जो पहले से ज्यादा प्रभावी माना जा रहा है.

देखें Video:

अब तक कितना प्लास्टिक हुआ साफ?

रिपोर्ट्स के अनुसार:
1- 2025 के मध्य तक समुद्र से करीब 5 लाख किलो प्लास्टिक हटाया जा चुका है
2- सिर्फ 2025 में ही 2.5 करोड़ किलो से ज्यादा कचरा हटाया गया
3- 2026 की शुरुआत तक कुल आंकड़ा 5 करोड़ किलो से ज्यादा पार कर चुका है

यह प्रोजेक्ट सिर्फ समुद्र ही नहीं, बल्कि नदियों में भी काम कर रहा है.

नदियों में भी चल रहा मिशन

इस पहल के तहत 20 से ज्यादा इंटरसेप्टर मशीनें नदियों में लगाई गई हैं, जो प्लास्टिक को समुद्र में जाने से पहले ही रोकती हैं. इसके अलावा 2025 में 30 शहरों का कार्यक्रम शुरू किया गया, जिसका लक्ष्य 2030 तक नदियों से आने वाले एक-तिहाई प्लास्टिक को रोकना है.

लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पहल की तारीफ कर रहे हैं और इसे पर्यावरण बचाने की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं. हालांकि, कुछ लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह लक्ष्य तय समय में पूरा हो पाएगा.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 10 साल पहले एक कुत्ते को बचाने के लिए बनी थी मानव श्रृंखला, अब उस कहानी को मिला हमेशा के लिए सम्मान

50 घंटे की ड्यूटी के बाद थकी हुई घर लौटी सर्जन बहू, सास ने उतारी आरती, लेकिन इस एक बात से नाराज हुए लोग

बिना विदेश गए कमरे में बैठ-बैठे मिली 1.8 रु करोड़ की नौकरी, भारतीय इंजीनियर का फॉर्मूला कर देगा हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ocean Cleanup Project, Ocean Plastic Removal, Great Pacific Garbage Patch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com