विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2015

घर खरीदने के फैसले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं महिलाएं

घर खरीदने के फैसले में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं महिलाएं
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
घर खरीदने का फैसला अब सिर्फ पुरुष ही नहीं करते। अपना सपनों का मकान खरीदने या फिर किराए पर लेने में अब महिलाओं की प्रमुख भूमिका रहती है। प्रापर्टी पोर्टल हाउसिंग.काम के एक सर्वेक्षण के अनुसार मकान खरीदने या किराए पर लेने में 95 प्रतिशत महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी रिषभ गुप्ता ने कहा कि हमारे समाज में ऐतिहासिक रूप से यह माना जाता है कि घर खरीदने या किसी संपत्ति को किराए पर लेने का फैसला पुरुष करता है। लेकिन, आज अधिक से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर हैं और वे संपत्ति की खरीदारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने लगी हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार अपने परिवार में 30 प्रतिशत महिलाएं निर्णय लेने में अग्रणी भूमिका निभाती हैं। वहीं, 50 प्रतिशत महिलाओं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से फैसला लेती हैं। सर्वेक्षण में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुर, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे व कोलकाता सात शहरों के लोगों को शामिल किया गया।  

सर्वेक्षण कहता है कि 18 से 34 साल की महिलाएं अधिक सक्रिय हैं और वे रियल्टी संबंधी फैसलों में शामिल रहती हैं। इसमें कहा गया है कि हाल के महीनों में हाउसिंग.काम के प्लेटफार्म पर महिलाओं के ट्रैफिक में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
घर, महिला, पुरुष, मकान, Woman, Man, Purchases, Home, Home Buying Decisions, Woman's Role In Home Buying
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com