एक महिला के लिए कॉफी पीने का साधारण सा पल एक दिलचस्प अनुभव बन गया, जब उसे चीन की लाइब्रेरी में बच्चों की ऐसी किताबें मिलीं, जिनमें क्वांटम फिजिक्स, जनरेटिव AI, मशीन लर्निंग और रॉकेट साइंस जैसे मुश्किल विषय समझाए गए थे. एले नाम की इस महिला ने अपना अनुभव इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में शेयर किया. उन्होंने बताया कि वह कॉफी लेने के लिए एक कैफे में रुकी थीं. ऑर्डर का इंतजार करते हुए उनकी नजर बच्चों की किताबों वाली एक रैक पर गई. वह खुद बच्चों के लिए इस तरह की किताबें देखकर हैरान रह गई.
बच्चों के लिए AI की किताबें
एले ने अपनी वीडियो में कई किताबें दिखाईं, जिनमें क्वांटम एंटेंगलमेंट, जनरेटिव AI, इलेक्ट्रोमैगनेटिज्म, रॉकेट साइंस और जनरल रिलेटिविटी जैसे विषय शामिल थे. उन्होंने बताया कि उन्हें “Quantum Entanglement for Babies” और “Generative AI and General Relativity for Babies” जैसी किताबें मिलीं, जिन्हें देखकर वह काफी हैरान और प्रभावित हुईं.
जब एले ने और किताबें देखीं, तो उन्हें साइंस और टैक से जुड़ी कई और किताबें भी मिलीं. उन्होंने बताया कि वहां न्यूटन के नियम, क्वांटम फिजिक्स और मशीन लर्निंग पर भी किताबें थीं. खास बात यह थी कि एक मशीन लर्निंग वाली किताब में डेटा प्रोसेसिंग, डेटा क्लीनिंग और मॉडल ट्रेनिंग जैसी मुश्किल चीजों को बच्चों के लिए बहुत आसान तरीके से समझाया गया था. एले को इतने कठिन विषयों को आसान बनाकर पेश करना बहुत अच्छा लगा.
वीडियो शेयर करते हुए एले ने कैप्शन में लिखा कि चीन शायद आने वाली पीढ़ी को टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट बनाने की तैयारी कर रहा है. उन्होंने बताया कि वह रोज की तरह कॉफी लेने गई थीं, तभी उन्हें यह लाइब्रेरी दिखी. वहां बच्चों की शेल्फ पर “Quantum Physics for Babies” और “Generative AI” जैसी किताबें देखकर वह हैरान रह गईं.
एले ने आगे कहा कि इन किताबों को देखकर उन्हें भविष्य को लेकर काफी उत्साह महसूस हुआ. टेक्नोलॉजी और रिसर्च फील्ड में काम करने के कारण उन्हें यह खास लगा कि टेक्नोलॉजी के विषयों को इतनी आसान और आकर्षक तरीके से बच्चों तक पहुंचाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें:- पापा-बेटी की जोड़ी ने गया 'दिल डूबा' सॉन्ग, दिलों को छू रही दोनों की आवाज और बॉन्डिंग, देखिए वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं