विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2024

कूलर पर चढ़कर ठुमके लगा रही थीं 'आंटी', अगले ही पल एक हो गई हड्डी पसली, लोग बोले- आ गया स्वाद

एक वीडियो इन दिनों धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कूलर पर चढ़ कर डांस करती नजर आ रही हैं. अगले ही पल को ऐसा होता है, जिसे महिला जिंदगी भर नहीं भूल पाएगी.

कूलर पर चढ़कर ठुमके लगा रही थीं 'आंटी', अगले ही पल एक हो गई हड्डी पसली, लोग बोले- आ गया स्वाद
कूलर डांस ने तोड़ दी कमर, वायरल वीडियो देख लोगों ने दी ये सलाह

आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने और हिट्स पाने के लिए लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते है. कई बार लोग वायरल होने के चक्कर में दूसरों को नुकसान पहुंचा देते हैं, तो कभी खुद की जान को भी मुश्किल में डाल देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कूलर पर चढ़ कर डांस करती दिखाई दे रही हैं. इस बीच कुछ ऐसा होता है कि महिला हादसे की शिकार हो जाती है, जिसे शायद महिला जिंदगी भर न भूल पाए.

कूलर वाला डांस

Suman Sain नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो में काले रंग की साड़ी में एक महिला कूलर पर बैठी नजर आ रही हैं. इस दौरान दो बच्चे पहियो वाले इस कूलर को धक्का लगाकर गाड़ी की तरह आगे बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं और वहीं महिला कूलर पर बैठे-बैठे जबरदस्त तरीके से डांस कर कर रही है. इस दौरान जैसे ही कूलर दीवार के पास पहुंचता है, बच्चों के धक्के से कूलर लड़खड़ाते हुए नीचे गिर जाता है. कूलर के साथ ही उस पर बैठी महिला भी धड़ाम से नीचे गिर जाती है. सुमन ने इस वीडियो को अपने अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा है कि, 'कूलर भी टूटा और कमर-पैर में चोट भी लगी.'

यहां देखें वीडियो

यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो देख लोग महिला की मूर्खता का मजाक बना रहे हैं. वीडियो को 5.4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. वीडियो पर ढेरों लोगों ने कमेंट कर ऐसे डांस करने वालों पर तंज कंसा है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'बच्चों ने अच्छा काम किया.' दूसरे ने लिखा, 'और घूमो कूलर पर.' तीसरे ने लिखा, 'ऐसे वीडियोज बनाते ही क्यों हो आखिर.' वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि, 'महिला ने जानबूझकर ऐसा किया है.'

ये VIDEO भी देखें: -

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cooler Dance Video, Cooler Dance Viral Video, Funny Dance Moves, Woman Dance On Cooler, Dance On Cooler
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com