विज्ञापन

स्विट्जरलैंड घूमकर लौटी महिला को लगा झटका, एक साल बाद आया 1.5 लाख का चालान, रह गई हैरान

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने लिखा कि क्या किसी को छुट्टियों से लौटने के महीनों बाद स्विट्जरलैंड से ट्रैफिक फाइन मिला है? हमें लगभग 1 लाख रुपये का चालान मिला है, वो भी ट्रिप के करीब एक साल बाद.

स्विट्जरलैंड घूमकर लौटी महिला को लगा झटका, एक साल बाद आया 1.5 लाख का चालान, रह गई हैरान
स्विट्जरलैंड से ट्रैफिक फाइन मिला

स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों में छुट्टियां बिताने के बाद भारत लौटी एक महिला को उस वक्त जोरदार झटका लगा, जब करीब एक साल बाद उसके घर 1.5 लाख रुपये का ट्रैफिक चालान पहुंच गया. यह चालान डाक के जरिए मिला, जिसने उसे पूरी तरह चौंका दिया. अब महिला यह समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह जुर्माना किस वजह से लगा और क्या इसे कम या माफ कराया जा सकता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर Poan Sapdi नाम के हैंडल से पोस्ट किया है.

पोस्ट में महिला ने लिखा क्या किसी को छुट्टियों से लौटने के महीनों बाद स्विट्जरलैंड से ट्रैफिक फाइन मिला है? हमें लगभग 1 लाख रुपये का चालान मिला है, वो भी ट्रिप के करीब एक साल बाद. इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट में लोगों से मदद मांगी और कहा, "अगर किसी को ऐसे मामले का अनुभव है या प्रक्रिया पता है, तो कृपया बताएं. आपकी मदद हमारे लिए बहुत काम की होगी". अब सोशल मीडिया पर पोस्ट बहुत वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह पोस्ट देखते ही देखते यह वायरल हो गई. इसके बाद कई लोगों ने इस मामले पर अपनी राय दी और बाहर घूमने जाने वाले भारतीयों को सलाह दी कि वे रेंटल एग्रीमेंट और वहां के ट्रैफिक नियमों को अच्छी तरह समझें. लोगों ने बताया कि विदेशों में कार किराए पर लेने पर, अगर कोई चालान होता है तो रेंटल कंपनी फाइन के साथ अपनी फीस जोड़कर आप तक भेज देती है. अगर इसे नजरअंदाज किया गया, तो आगे चलकर ज्यादा जुर्माना या वीजा से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है.

एक यूजर ने लिखा, "मेरे हिसाब से इसे माफ कराना मुश्किल है. अगर आप इसे आगे बढ़ाएंगे तो और परेशानी हो सकती है, बेहतर है जल्दी भुगतान कर दें, नहीं तो Schengen वीजा में दिक्कत आ सकती है". महिला ने जवाब दिया, "हम फाइन भरेंगे, लेकिन हम देरी से मिली जानकारी पर लगे लेट फीस को चुनौती देना चाहते हैं". एक और यूजर ने कहा, "मुझे भी जर्मनी से 10,000 रुपये का चालान आया था, मैंने भर दिया, लेकिन 1 लाख बहुत ज्यादा है".

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com