विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2011

अप्राकृतिक यौन संबंध से परेशान महिला ने ली पति की जान

बैतूल में मोबाइल में अश्लील फिल्में देख उनके अनुसार पति की अप्राकृतिक यौन संबंध क्रियाओं से परेशान एक महिला ने उसकी हत्या कर दी।
बैतूल: मोबाइल में अश्लील फिल्में देख उनके अनुसार पति की अप्राकृतिक यौन संबंध क्रियाओं से परेशान एक महिला ने उसकी हत्या कर दी। यह घटना जिले के सारणी स्थित कोयला क्षेत्र पाथाखेड़ा के प्रेमनगर में हुई। पति की हत्या करने के बाद महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ पुलिस थाने पहुंची और आत्मसमर्पण कर सारी बात पुलिस को बताई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया और साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है। पाथाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने बताया कि कोल क्षेत्र में काम करने वाला रामचरण नामक व्यक्ति अपने मोबाइल में अश्लील फिल्में अपलोड कर उनके अनुसार अपनी पत्नी को अप्राकृतिक यौन संबंधों के लिए बाध्य करता था। इससे महिला परेशान थी। कल रात भी रामचरण ने पत्नी को ऐसे ही कृत्य के लिए बाध्य किया, जिसका विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया और एक बड़ा सा पत्थर लेकर उसे मारने दौड़ा। महिला ने पति से पत्थर छुड़ा कर उसके ही सिर पर दे मारा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सोनी ने बताया कि इसके बाद महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ पुलिस चौकी पहुंची और घटना की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर रामचरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अप्राकृतिक संबंध, बैतूल, हत्या, पति-पत्नी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com