ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन का नया साधन बन गया है. चाहे आपको कॉमेडी पसंद हो या एक्शन या फिर आप इमोशनल ड्रामा देखने के शौकीन हों, यहां हर तरह का कंटेंट मौजूद है. ओटीटी पर कुछ प्यार भरे रिश्तों की कहानियां भी हैं, जो भारतीय समाज और पारिवारिक ढांचे को बखूबी दिखाती हैं. ऐसी कहानियां जो देखने पर आपको अपनी सी लगती हैं. भारतीय शादीशुदा जोड़ों की प्यार और तकरार से भरी जिंदगी को बखूबी दिखाती इन कहानियों से आप खुद को जुड़ा हुआ महूसस करेंगे. हम आपके लिए ऐसे ही वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें इस विकेंड आप अपने पार्टनर के साथ देख सकते हैं.
बारिश
वेब सीरीज बारिश एक गुजराती बिजनेसमैन अनुज मेहता (शरमन जोशी) और मराठी युवती गौरवी (आशा नेगी) के शादीशुदा जिंदगी की कहानी दिखाती है. ये कहानी है एक ऐसे कपल की जिनकी अरेंज मैरिज होती है, लेकिन जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बीच उनका रिश्ता मजबूत बनता जाता है. दो अलग पर्सनालिटी के लोगों में साथ रहते-रहते गहरा प्यार हो जाता है और फिर वे हर मुश्किल में एक-दूसरे का साथ निभाते हैं.
चीजकेक
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चीजकेक, शो के नाम की तरह ही इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प और खूबसूरत है. शो में जितेंद्र कुमार और आकांक्षा ठाकुर लीड रोल में नजर आते हैं. शो में दोनों एक ऐसे कपल की भूमिका निभाई है, जो चीजकेक नाम के एक कुत्ते को बचाने जाते हैं और इसी से उनकी जिंदगी बदल जाती है. चीजकेक उनकी लाइफ में खोए हुए प्यार को वापस ले आता है और उनकी शादी को बचाता है.
बड़बोली भावना
इस सीरीज में अंकुश बहुगुणा और अपूर्वा अरोड़ा ने एक शादीशुदा कपल की भूमिका निभाई है, शो में इन दोनों को संकल्प और भावना के किरदार में देखा जा सकता है. जहां संकल्प एक सपोर्टिव पति होने की पूरी कोशिश करता दिखता है, हालांकि कभी-कभी वो भावना के काम से कुछ परेशान जरूर होता है. भावना और संकल्प के शादीशुदा जिंदगी की खट्टी-मीठी नोकझोंक और प्यार भरी कहानी से आप भी रिलेट कर पाएंगे.
गुल्लक
गुल्लक यूं तो एक इंडियन मिडिल क्लास फैमिली के स्ट्रगल्स, उनकी छोटी-छोटी खुशियों और मुश्किलों को दिखाती है, लेकिन साथ ही एक पति-पत्नी की प्यार भरी कहानी भी आप इसमें देख पाते हैं. मिस्टर और मिसेज मिश्रा से हर वो कपल खुद को रिलेट कर पाएगा, जिनकी लव स्टोरी शादी के बाद शुरू हुई. सादगी और जिंदगी से भरा प्यार आप इस सीरीज में देख पाएंगे.
व्हाट्स योर स्टेटस
इस सीरीज में तीन अलग-अलग लोगों की रिलेशनशिप की कहानी दिखाई जाती है. जिसमें एक शादीशुदा कपल है, जो अपने रिश्ते में काफी खुश है, लेकिन इसे बेहतर बनाने के चक्कर में गड़बड़ी हो जाती है. वहीं एक सिंगल लड़के और रोमांटिक कपल की कहानी भी इस शो में दिखाई गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं