विज्ञापन
This Article is From May 09, 2018

जब पालतू कुत्ते को बचाने के लिए राष्ट्रपति की पत्नी कूद पड़ीं झील में

ब्राज़ील की प्रथम महिला, यानी राष्ट्रपति मिशेल टेमर की पत्नी मार्सेला टेमर अपने पालतू कुत्ते को बचाने के लिए राष्ट्रपति आवास में ही बनी एक झील में पूरे कपड़े पहने कूद गईं.

जब पालतू कुत्ते को बचाने के लिए राष्ट्रपति की पत्नी कूद पड़ीं झील में
पालतू कुत्ते को बचाने के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति की पत्नी नदी में कूदीं.
  • पालतू कुत्ते को बचाने के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति की पत्नी नदी में कूदीं
  • यह किस्सा 22 अप्रैल का है, जिसके बाद ये किस्सा काफी वायरल हुआ.
  • ट्विटर पर फर्स्ट लेडी की बहादुरी का मज़ाक उड़ाया जा रहा है.
ब्राज़ील की प्रथम महिला, यानी राष्ट्रपति मिशेल टेमर की पत्नी मार्सेला टेमर अपने पालतू कुत्ते को बचाने के लिए राष्ट्रपति आवास में ही बनी एक झील में पूरे कपड़े पहने कूद गईं- लेकिन सोशल मीडिया पर उनके पति की वजह से उनका जमकर मज़ाक उड़ाया जा रहा है.

दरअसल, 34-वर्षीय पूर्व ब्यूटी क्वीन मार्सेला टेमर का जैक रसेल टेरियर नस्ल का कुत्ता पिकोली बतखों के पीछे-पीछे झील में उतर गया था, लेकिन बाहर आने में कामयाब नहीं हो पाया, और उसे बचाने के लिए मार्सेला को झील में कूदना पड़ा. यह किस्सा 22 अप्रैल का है, लेकिन सार्वजनिक इसी हफ्ते हुआ.

दुल्हन ने फेंका गुलदस्ता तो शादी में अचानक गिरी छत, कैमरे में कैद हुआ हादसा

ब्राज़ीली मीडिया तथा माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर फर्स्ट लेडी की बहादुरी का मज़ाक उड़ाया जा रहा है, जिसकी वजह से यह सोमवार शाम तक सबसे ऊपर ट्रेंड करने वाला विषय बन गया था.

कुली ने पास की केरल लोक सेवा आयोग की परीक्षा, रेलवे की मुफ्त Wi-Fi का पढ़ाई में किया उपयोग

वामपंथी ब्लॉगर लियोनार्डो स्टॉपा का कहना है कि मार्सेला के पति, यानी ब्राज़ील के राष्ट्रपति मिशेल टेमर देश के इतिहास के सबसे अलोकप्रिय राष्ट्रपति कहे जाते हैं, इसलिए मार्सेला का उद्देश्य कुत्ते को नहीं, बतखों का बचाना था. यूट्यूब ब्रॉडकास्ट में लियोनार्डो स्टॉपा ने कहा, "वह हताश थीं, क्योंकि मिशेल टेमर के कुछ वोटरों में से एक को उन्होंने वहां देखा."

सौरमंडल से बाहर है एक ऐसा वायुमंडल जहां नहीं हैं बादल, ऐसे हुआ खुलासा

उम्र में अपनी पत्नी से 40 साल से भी ज़्यादा बड़े मिशेल टेमर भ्रष्टाचार के कई मामलों में जांच का सामना कर रहे हैं, और इसी को लेकर एक और ब्लॉगर ने ट्वीट किया, "मार्सेला के कुत्ते ने आत्महत्या करने की कोशिश की. वह मिशेल टेमर के साथ नहीं रह पाया."

इस साल रियो कार्निवाल के दौरान काफी चर्चित रहे मज़ाक में मिशेल टेमर की तुलना खून पीने वाले पिशाचों से की गई थी. इसी को जोड़ते हुए एक ट्विटर यूज़र ने लिखा कि उसे मार्सेला द्वारा जानवरों का बहुत ज़्यादा ध्यान रखे जाने से हैरानी नहीं होती, क्योंकि इसकी वजह बिल्कुल साफ है, "उन्होंने एक चमगादड़ से शादी की है."

(इनपुट AFP से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Marcela Temer, Brazil, President
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com