यह ख़बर 08 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

'अंतरिक्ष में अन्य जगह पर भी है जीवन की स्पष्ट संभावना'

आगरा:

प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी जेवी नार्लीकर ने कहा है कि धरती के अलावा अंतरिक्ष में किसी अन्य जगह पर भी जीवन की मौजूदगी की स्पष्ट संभावना है।

पुणे स्थित खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी के अंतर विश्वविद्यालय केंद्र के अवकाश प्राप्त प्राध्यापक नार्लीकर ने आगरा में दयालबाग स्थित डीईआई डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘आर वी एलोन इन दी यूनिवर्स?’ विषय पर कहा कि वहां किस प्रकार का जीवन मौजूद होगा, यह बहस का विषय हो सकता है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में पृथ्वी के समान स्थितियों वाले किसी अन्य ग्रह पर संभवत: बुद्धिमान प्रजातियां रह रही हों।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

प्रो. नार्लीकर ने कहा कि धरती से 41 किलोमीटर दूर बाह्य अंतरिक्ष से एकत्र जीवाणु से पता चला कि इनमें से तीन जीवाणु धरती पर मिलने वाले जीवाणुओं से भिन्न थे। पराबैंगनी किरणों से अप्रभावित इन तीन जीवाणुओं से खगोलविद इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि अंतरिक्ष में किसी अन्य जगह पर भी ऐसे और जीवाणु एवं कोशिकाएं और फलस्वरूप जीवन का आधार मौजूद हो सकता है।