विज्ञापन
This Article is From May 12, 2017

जंगल में हमशक्ल को देख चिल्लाने लगा चीता-गोरिल्ला, वीडियो देख हो जाएंगे लोटपोट!

फ्रेंच फोटोग्राफर जेवियर हुबर्ट अपनी पत्नी के साथ अफ्रीकी देश गोबन के जंगल में पहुंचे थे.

जंगल में हमशक्ल को देख चिल्लाने लगा चीता-गोरिल्ला, वीडियो देख हो जाएंगे लोटपोट!
  • पने आपको आईने में देखकर कोई भी जानवर अजीबो गरीब हरकत करेगा
  • फ्रेंच फोटोग्राफर जेवियर हुबर्ट अफ्रीकी देश गोबन के जंगल में पहुंचे थे
  • गोरिल्ला और चिंपाजी अपनी मिरर इमेज देख काफी नाराज दिखे
नई दिल्ली: शायद ही ऐसा कोई दिन हमारे जीवन में गुजरता होगा कि हम आईने में अपने आपको नहीं देखते होंगे. वैसे तो हम आईने में खुद को देखकर सजते-संवरते हैं. लेकिन जरा सोचिए, वही आईना किसी जानवर के सामने रख दिया जाए तो क्या होगा. बेशक अपने आपको आईने में देखकर कोई भी जानवर अजीबो गरीब हरकत करेगा.

ऐसा ही कुछ पिछले दिनों अफ्रीकी देश गोबन के जंगल में देखने मिला, जहां फ्रेंच फोटोग्राफर जेवियर हुबर्ट अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे. उन्होंने कुछ कैमरे और एक आईना लगा दिया, ताकि जंगली जानवरों के रिएक्शन देखे जा सकें.



जैसी कि उम्मीद थी, काफी फनी मोमेंट्स शूट किए गए. गोरिल्ला, चिंपाजी, जहां अपनी मिरर इमेज देख नाराज दिखे, वहीं चीता, हाथी शांत रहे. जेवियर ने जंगल के कई कोनों में ऐसा ही मिरर-टेस्ट किया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Forest, Animal, Mirror
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com