दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने हाल में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे देख लोग उनके जिंदादिली की तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो में बिल गेट्स महिंद्रा की ई-रिक्शा, ट्रियो (Treo) चलाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में गेट्स एकदम मस्तमौला अंदाज में नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में किशोर कुमार और मन्ना डे का गाना 'बाबू समझो इशारे, हॉर्न पुकारे, पम पम पम' सुनाई दे रहा है.
यहां देखें पोस्ट
बिल गेट्स ने चलाई ई रिक्शा
वीडियो में बिल गेट्स ई रिक्शा के मिरर में देखते हुए मुस्कुराते नजर आते हैं और फिर गाड़ी की हैंडल को पकड़े इसे रोड पर चलाते नजर आते हैं. वीडियो में उन्होंने इस इलेक्ट्रिक व्हीकल की तारीफ करते हुए लिखा है कि, इसके तीन चक्के हैं, कोई धुआ नहीं, न ही कोई आवाज. कृषि से लेकर यातायात तक के लिए, महिंद्रा की ट्रायो.
वहीं वीडियो को कैप्शन देते हुए गेट्स ने लिखा, इनोवेशन के लिए भारत का जुनून कभी विस्मित नहीं करता. मैंने एक इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाया, जो 131 किमी (लगभग 81 मील) तक यात्रा करने और 4 लोगों को ले जाने में सक्षम है. महिंद्रा जैसी कंपनियों को परिवहन उद्योग के डीकार्बोनाइजेशन में योगदान करते देखना प्रेरणादायक है.
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था?
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल?
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?“Chalti ka Naam Bill Gates ki Gaadi” So glad you found the time to check out the Treo @BillGates Now on your next trip's agenda should be a 3-wheeler EV drag race between you, @sachin_rt and me… pic.twitter.com/v0jNikYyQg
— anand mahindra (@anandmahindra) March 6, 2023आनंद महिंद्रा ने की गेट्स की तारीफ
वहीं उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बिल गेट्स की ई-रिक्शा चलाते हुए वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'चलती का नाम बिल गेट्स की गाड़ी' आपको ट्रायो चलाते देख बेहद खुशी हुई. आगे उन्होंने लिखा, नेक्स्ट टाइम उनके भारत आने का उद्देश्य एक इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर रेस होनी चाहिए, जिसमें आप, मैं और सचिन तेंदुलकर होंगे.
महिंद्रा ट्रायो में है ये खासियत
महिंद्रा ट्रियो एक 4 सीटर ई-रिक्शा है, जिसमें 7.37kWh लिथियम आयन का बैटरी है. महिंद्रा की इस ई-रिक्शे की सर्टिफाइड रेंज 170 किलोमीटर है और ये 45 किमी/घंटा की टॉप-स्पीड पर चल सकती है.
पूरी स्टोरी पढ़ेंNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bill Gates Riding E Rickshaw, Bill Gates, बिल गेट्स, Microsoft Co-founder Bill Gates, Anand Mahindra, Anand Mahindra Tweet, Mahindra Group, Treo, Treo Electric Auto, Twitter









