विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2017

अनुष्का का बैग उठाकर होटल पहुंचे विराट कोहली, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

विराट कोहली के साथ टीम इंडिया साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है. जहां टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के साथ 5 जनवरी से 3 टेस्ट 6 वनडे 3 टी-20 मैच खेलेगी. वहां टीम इंडिया एक महीने से ज्यादा रुकेगी.

अनुष्का का बैग उठाकर होटल पहुंचे विराट कोहली, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंची साउथ अफ्रीका.
  • विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साउथ अफ्रीका पहुंचे.
  • विराट-अनुष्का साउथ अफ्रीका में मनाएंगे न्यू ईयर.
  • इंडिया साउथ अफ्रीका के साथ 5 जनवरी से 3 टेस्ट 6 वनडे 3 टी-20 मैच खेलेगी.
नई दिल्ली: विराट कोहली के साथ टीम इंडिया साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है. जहां टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के साथ 5 जनवरी से 3 टेस्ट 6 वनडे 3 टी-20 मैच खेलेगी. वहां टीम इंडिया एक महीने से ज्यादा रुकेगी. 24 फरवरी को टीम इंडिया का आखिरी टी-20 मुकाबला होगा. ये सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी इम्पॉर्टेंट है क्योंकि 2018 की ये पहली सीरीज होगी. विराट कोहली भी शादी के बाद पहली सीरीज खेलेंगे. फैन्स को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है. विराट अनुष्का के साथ साउथ अफ्रीका पहुंच चुके हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रही हैं. 

पत्रकार ने पूछा- क्‍या शादी के बाद खेलने में आएगी मुश्‍किल? विराट कोहली ने दिया ये शानदार जवाब
 
 

A post shared by Virat.Kohli (@teamviratian) on


टीम इंडिया जैसे ही साउथ अफ्रीका में अपने होटल में पहुंची तो सभी खिलाड़ी होटल के अंदर एंटर कर रहे थे. लेकिन सभी लोगों का ध्यान खींचा विराट कोहली ने. विराट अनुष्का के साथ नजर आए. लेकिन उनके हाथों में बहुत सारा सामान था. वहीं अनुष्का शर्मा पीछे चल रही थीं.

भारत vs द.अफ़्रीका: एक अलग इम्तिहान, अलग तैयारी

यहां विराट-अनुष्का बिलकुल आम कपल की तरह नजर आए जहां शादी के बाद पति पत्नी की पूरी मदद करता है. वैसे ही विराट भी अनुष्का का पूरा सामान लेकर होटल में दाखिल हो रहे हैं. फैन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और विराट के इस कदम की सराहना कर रहे हैं. विराट-अनुष्का के अलावा शिखर धवन की पत्नी आयशा धवन और बेटे जोरावर के साथ नजर आए. 

Anushka Sharma के 'भाई' ने उड़ाई #Virushka की खिल्ली, बताई रिसेप्शन में न पहुंचने की वजह
 

विराट-अनुष्का नया साल मनाएंगे साउथ अफ्रीका में
विराट-अनुष्का नया साल साउथ अफ्रीका में मनाएंगे. जनवरी के पहले हफ्ते में अनुष्का अकेले मुंबई लौटेंगी. मुंबई आकर अनुष्का आनंद एल. राय की शाहरुख खान और कैटरीना कैफ स्टारर अनाम फिल्म की शूटिंग करेंगी. फरवरी में अनुष्का अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग शुरू करेंगी. साथ ही साथ वह अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'परी' का प्रमोशन भी करेंगी. अनुष्का शर्मा स्टारर यह हॉरर फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Anushka Sharma, South Africa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com